menu-icon
India Daily

IND vs ENG: सरफराज खान ने डेब्यू में ही काटा गदर, ठोका ताबड़तोड़ अर्धशतक

Sarfaraz Khan: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में अपना डेब्यू कर रहे सरफराज खान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों में ही अर्धशतक जड़ दिया है.

India Daily Live
IND vs ENG: सरफराज खान ने डेब्यू में ही काटा गदर, ठोका ताबड़तोड़ अर्धशतक

Sarfaraz Khan: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में सरफराज खान ने गदर काद दिया है. उन्होंने 48 गेंद में ही धुंआधार अर्धशतक जड़ दिया है. अपना डेब्यू मैच खेल रहे सरफराज ने कप्तान रोहित की उम्मीदों पर पूरी तरह से खरे उतरे हैं.

अनिल कुंबले ने कैप पहनाकर किया टीम में शामिल

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले सरफराज खान ने मौका मिलने के बाद बेहतरीन प्रदर्शन किया है. मैच शुरू होने के समय सरफराज खान को भारत के पूर्व दिग्गज गेंदबाज अनिल कुंबले ने कैप पहनाकर टीम में शामिल किया. हालांकि पिछले पिछले टेस्ट मैच में ही उनको टीम में शामिल किया गया था लेकिन प्लेइंग 11 में जगह नहीं थी.

पहले मैच में ही खेली आतिशी पारी

कप्तान रोहित शर्मा के आउट होने के बाद मैदान पर अपना पहला अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच खेल रहे सरफराज खान शुरुआत से ही आक्रामक नजर. उन्होंने टीम के 62 रन जोड़े. हालांकि सरफराज अपनी इस पारी को ज्यादा लंबी नहीं कर पाए. स्ट्राइक से जडेजा की कॉल पर रन लेने के चक्कर में मार्क वुड के थ्रो पर रन आउट हो गए. उन्होंने जहां अपना अर्धशतक 48 गेंद में पूरा किया वहीं 62 रन बनाने के लिए उन्होंने 66 गेंद खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौका और 1 छक्का भी निकला.