Ravindra Jadeja: भारत और इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में कप्तान रोहित शर्मा के बाद ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने शानदार शतक जड़ दिया है. उनके आगे इंग्लैंड के गेंदबाज पानी मांगते नजर आए. जडेजा ने मैदान के चारों रन बरसाए. कप्तान रोहित शर्मा के आउट होने के बाद उन्होंने सरफराज खान के साथ मिलकर मजबूत साझेदारी भी की.
फिट होते ही जडेजा ने बल्ले से किया धमाका
पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट में खेला जा रहा है. इससे पहले खेले गए हैदराबाद टेस्ट में रवींद्र जडेजा चोटिल हो गए थे. जिसकी वजह से जडेजा विशाखापट्टनम में खेले दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाए. पहले टेस्ट में जडेजा ने जहां अपने बल्ले से कमाल करते हुए पहली पारी में 86 रनों की पारी खेली थी. वहीं गेंद से भी कमाल करते हुए 5 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया.
टीम के लिए संकटमोचक बने जड्डू
33 रन पर 3 विकेट गिरने के बाद विपरित परिस्थिति में दिख रही टीम के लिए जडेजा और रोहित संकटमोचक बने. दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 204 रनों की साझेदारी की. जहां कप्तान रोहित ने 196 गेंद में 131 रनों की पारी खेली वहीं जडेजा 212 गेंदों में 110 रन बनाकर मैदान पर डटे हुए हैं. इस पारी के दौरान जडेजा के बल्ले से 9 चौके और 2 छक्के भी निकले.
सरफराज के साथ मिलकर जडेजा ने किया धमाल
सरफराज खान ने जडेजा का भरपूर साथ दिया. अपने डेब्यू मैच में ही सरफराज खान ने सभी को चौंका दिया. पहले टेस्ट मैच में ही उन्होंने 48 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़कर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया. सरफराज खान ने 62 रनों की आक्रामक पारी खेली.
टेस्ट क्रिकेट में जडेजा ने पूरे किए 3000 रन
रवींद्र जडेजा अभी तक 70 टेस्ट मैचों की 102 पारियों में 3003 रन बना चुके हैं. इस शतकीय पारी के दम पर जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में अपना तीन हजार रन भी पूरा किया है. इस दौरान उनके बल्ले से जहां 4 शतक निकले वहीं 20 अर्धशतक भी निकले हैं.
Test Hundred on his home ground!
— BCCI (@BCCI) February 15, 2024
A hard fought 4th Test ton and second in Rajkot from @imjadeja 👏 👏#INDvENG @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/osxLb6gitm