IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज जारी है. दूसरा मुकाबला अब से कुछ घंटों के बाद कानपुर में शुरू होगा. ग्रीन पार्क में होने वाले इस मुकाबले में रोहित सेना जीत दर्ज कर बांग्लादेश का 2-0 से क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. माना जा रहा है कि कप्तान रोहित शर्मा इस मुकाबले के लिए प्लेइंग 11 में एक बड़ा बदलाव कर सकते है. एक तेज गेंदबाज को रेस्ट देकर स्पिनर की एंट्री हो सकती है.
टीम इंडिया के लिए टेस्ट खेल चुके हनुमा विहारी का मानना भी है कि टीम इंडिया को ग्रीन पार्क स्टेडियम में कुलदीप यादव का ऑप्शन अपने पास रखना चाहिए. उन्होंने कहा कि काली मिट्टी की पिच पर स्पिन गेंदबाजी में विविधता की जरूरत पड़ेगी.
इस मैच विनर की एंट्री कराएंगे रोहित?
कुलदीप यादव चेन्नई में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थे, क्योंकि कप्तान रोहित ने 3 तेज गेंदबाजों के साथ मैदान में उतरने का फैसला लिया था. अब माना जा रहा है कि कानपुर की पिच स्पिन के लिए ज्यादा फायदा देगी. ऐसे में टीम इंडिया तीन स्पिन और दो तेज गेंदबाज के साथ उतर सकती है. इसलिए आर अश्विन और रवींद्र जडेजा के बाद तीसरे स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव को मौका मिल सकता है.
Game face 🔛
All eyes on the 2nd #INDvBAN Test in Kanpur 🙌#TeamIndia | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/XB45pSgfvP— BCCI (@BCCI) September 26, 2024Also Read
बांग्लादेश के लिए क्यों खतरा हो सकते हैं कुलदीप
अगर कानपुर टेस्ट में कुलदीप यादव को मौका मिला तो वह बांग्लादेश के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं. कानपुर उनका घरेलू मैदान है. साल 2017 में अपने डेब्यू के बाद से ही वो 12 टेस्ट में 53 विकेट ले चुके हैं. कुलदीप चाइनामैन गेंदबाज हैं, उनकी फिरकी के सामने बड़े-बड़े दिग्गज टिक नहीं पाते. टेस्ट में कुलदीप रोहित शर्मा के अहम हथियार साबित हो सकते हैं.
कानपुर में कैसा है भारत का ट्रैक रिकॉर्ड
कानपुर में टीम इंडिया के रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक यहां भारत ने 23 टेस्ट मैच खेले हैं. जिनमें से 7 में उसे जीत मिली, जबकि 17 मैच ड्रा रहे. इस मैदान पर भारत कभी भी मैच नहीं हारा है. बताया जा रहा है कि दूसरे टेस्ट के लिए यहां काली मिट्टी की पिच तैयार की गी है. जो फ्लैट होगी. पहले 2 दिन बल्लेबाजों को मदद मिलेगी, जबकि आखिरी के तीन दिन स्पिनर घातक होंगे.
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप.