menu-icon
India Daily

सचिन तेंदुलकर ने बेटे अर्जुन की शादी में पीएम मोदी को किया इनवाइट, किस सलाह के लिए प्रधानमंत्री को दिया धन्यवाद?

सचिन तेंदुलकर ने पीएम नरेंद्र मोदी को अपने बेटे अर्जुन और सानिया चंडोक की शादी में बुलावा भेजा है. उन्होंने इसका ऐलान अपने सोशल मीडियो पोस्ट के जरिए किया.

Ashutosh Rai
Edited By: Ashutosh Rai
सचिन तेंदुलकर ने बेटे अर्जुन की शादी में पीएम मोदी को किया इनवाइट, किस सलाह के लिए प्रधानमंत्री को दिया धन्यवाद?
Courtesy: X

मुंबईः सचिन तेंदुलकर के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है. उनके बेटे अर्जुन की शादी को कुछ ही समय बाकी है. पूरा तेदुलकर परिवार सजावट और जश्न की तैयारी में डूबा हुआ है. इसी बीच सचिन ने एक 'X' पर पोस्ट कर सबको चौंका दिया. उन्होंने पोस्टर के जरिए सबको बताया कि पीएम मोदी को उन्होंने अपने बेटे की शादी में बुलाया है. साथ ही युवा जोड़े के लिए उनके आशीर्वाद और अच्छी सलाह के लिए धन्यवाद भी दिया.

सचिन का पोस्ट

सचिन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, "हमें माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को अर्जुन और सानिया की शादी में बुलाकर बहुत खुशी हुई. मोदी जी, इस युवा जोड़े के लिए आपके आशीर्वाद और अच्छी सलाह के लिए धन्यवाद."

कब और कहां होगी शादी

अर्जुन तेंदुलकर इस साल के आखिर में सानिया चंडोक से शादी करने वाले हैं. शादी की रस्में 3 मार्च से शुरू होंगी और 5 मार्च को परिवार के करीबी सदस्य और दोस्त शादी में शामिल होंगे. 26 साल के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन ने पिछले साल अगस्त में बिजनेसमैन रवि घई की पोती चंडोक से सगाई की थी.

सानिया चंडोक कौन हैं?

सानिया चंडोक मुंबई के सबसे अमीर परिवारों में से एक से हैं और मिस्टर पॉज़ पेट स्पा एंड स्टोर LLP में डेज़िग्नेटेड पार्टनर और डायरेक्टर के तौर पर काम करती हैं. घई परिवार की हॉस्पिटैलिटी और फ़ूड इंडस्ट्री में अच्छी-खासी मौजूदगी है. वे इंटरकॉन्टिनेंटल होटल और पॉपुलर आइसक्रीम ब्रांड, ब्रुकलिन क्रीमरी के मालिक हैं.

अर्जुन का करियर

अर्जुन 2021 में अपने बेस प्राइस Rs 20 लाख पर मुंबई इंडियंस में शामिल हुए थे, लेकिन चोट के कारण वह इस सीजन में नहीं खेल पाए. फ्रैंचाइजी ने उन पर भरोसा बनाए रखा, उन्हें 2022 की नीलामी में Rs 30 लाख में वापस लाया. उन्होंने 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के ख़िलाफ IPL में डेब्यू किया. IPL में 5 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 3 विकेट लिए हैं. हालांकि, अगले साल उनके मौके कम थे, क्योंकि वह सिर्फ एक गेम में खेले और सफल नहीं हुए.