menu-icon
India Daily

रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' को मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट, जानें टोटल रनटाइम

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की लंबाई 195.05 मिनट यानी 3 घंटे 15 मिनट 5 सेकंड है. इतनी लंबी रनटाइम वाली फिल्में अब आम हो गई हैं, जैसे 'एनिमल', 'पुष्पा 2' आदि. दर्शक इस ऐतिहासिक फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि यह छत्रपती शिवाजी महाराज की कहानी पर आधारित है.

antima
Edited By: Antima Pal
रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' को मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट, जानें टोटल रनटाइम
Courtesy: x

मुंबई: रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' की सेंसर प्रक्रिया पूरी हो गई है. फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से U/A 16+ सर्टिफिकेट मिला है. यह फिल्म मराठी में बनी है और हिंदी तथा तेलुगु भाषा में भी रिलीज होगी. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की लंबाई 195.05 मिनट यानी 3 घंटे 15 मिनट 5 सेकंड है. इतनी लंबी रनटाइम वाली फिल्में अब आम हो गई हैं, जैसे 'एनिमल', 'पुष्पा 2' आदि. दर्शक इस ऐतिहासिक फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि यह छत्रपती शिवाजी महाराज की कहानी पर आधारित है.

रितेश देशमुख न सिर्फ फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, बल्कि उन्होंने इसे डायरेक्ट भी किया है. फिल्म 1 मई 2026 को महाराष्ट्र दिवस के मौके पर थिएटर्स में रिलीज होने वाली है. ट्रेलर और गाने पहले ही रिलीज हो चुके हैं और इनकी खूब चर्चा हो रही है. ट्रेलर में शिवाजी महाराज के शौर्य और स्वराज्य की स्थापना की झलक साफ दिख रही है. गाने, खासकर 'छत्रपती' एंथम, दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. 

संगीत अजय-अतुल ने दिया है और कोरियोग्राफी रेमो डिसूजा ने की है. CBFC की एग्जामिनिंग कमिटी ने फिल्म को पास करते समय कुछ छोटे-मोटे बदलाव सुझाए हैं. कमिटी ने कहा है कि फिल्म में डिस्क्लेमर को और स्पष्ट और मजबूत बनाया जाए. साथ ही इसमें वॉइसओवर भी जोड़ा जाए. इसके अलावा फिल्म का टाइटल 'राजा शिवाजी' क्यों रखा गया है, इसकी वजह को भी दर्शकों को समझाने वाला एक्सप्लेनेशन जोड़ने को कहा गया है.

निर्माताओं ने इन सुझावों को मान लिया है और जरूरी संशोधन कर दिए हैं. यह फिल्म युवा शिवाजी की यात्रा दिखाती है, जिसमें उन्होंने ताकतवर विरोधियों से लड़कर हिंदवी स्वराज्य की नींव रखी. रितेश देशमुख इस रोल में नजर आ रहे हैं. फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोले गुप्ते, बोमन ईरानी जैसी बड़ी स्टार कास्ट भी शामिल है. 

ज्योति देशपांडे और जेनिलिया देशमुख प्रोड्यूसर हैं. सिनेमैटोग्राफी संतोष सिवन ने की है. फिल्म की लंबी रनटाइम को देखते हुए दर्शक इसे बड़े पर्दे पर पूरा एक्सपीरियंस करने के लिए उत्सुक हैं. ऐसी भव्य ऐतिहासिक फिल्में थिएटर में देखने का मजा ही अलग होता है. ट्रेलर और सॉन्ग्स से मिले रिस्पॉन्स को देखकर लग रहा है कि 'राजा शिवाजी' दर्शकों का दिल जीत लेगी.