menu-icon
India Daily

Khalnayak Returns Teaser: 33 साल बाद फिर लौट रहा है बल्लू, खलनायक रिटर्न्स टीजर आया सामने; खतरनाक अंदाज में लौटेंगे संजय दत्त

संजय दत्त की फिल्म खलनायक रिटर्न्स का टीजर रिलीज होते ही फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. सालों बाद बल्लू के किरदार में उनकी वापसी ने पुरानी यादें ताजा कर दी हैं.

babli
Edited By: Babli Rautela
Khalnayak Returns Teaser: 33 साल बाद फिर लौट रहा है बल्लू, खलनायक रिटर्न्स टीजर आया सामने; खतरनाक अंदाज में लौटेंगे संजय दत्त
Courtesy: Instagram

मुंबई: बॉलीवुड में कुछ किरदार ऐसे होते हैं जो समय के साथ फीके नहीं पड़ते, बल्कि और भी ज्यादा मजबूत हो जाते हैं. बल्लू ऐसा ही एक किरदार है जिसने 90 के दशक में दर्शकों के दिलों पर राज किया था. अब एक बार फिर संजय दत्त उसी अंदाज में लौट रहे हैं. जैसे ही खलनायक रिटर्न्स का टीजर सामने आया, सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई. फैंस को लंबे समय से इस तरह की वापसी का इंतजार था, और अब यह इंतजार खत्म होता नजर आ रहा है.
 
खलनायक रिटर्न्स के टीजर में संजय दत्त एक रफ टफ और जंग में पके हुए लुक में नजर आते हैं. उनके चेहरे पर वही सख्ती और आत्मविश्वास झलकता है जो पुराने बल्लू की पहचान थी. लेकिन इस बार उनका अंदाज और ज्यादा गहरा और खतरनाक नजर आ रहा है. टीजर के साथ मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, 'कुछ कहानियां कभी खत्म नहीं होतीं... वे दोबारा शुरू होती हैं। 'Khalnayak Returns'' यह लाइन खुद ही इस बात का संकेत देती है कि यह फिल्म सिर्फ एक सीक्वल नहीं बल्कि एक नई शुरुआत भी हो सकती है.

रिलीज हुआ खलनायक रिटर्न्स का टीजर

टीजर के साथ फिल्म के पोस्टर भी रिलीज किए गए हैं. पोस्टर में संजय दत्त का इंटेंस लुक साफ दिखाई देता है, जो दर्शकों के बीच उत्साह को और बढ़ा रहा है. पोस्टर के साथ लिखा गया, 'हर कहानी का एक वक्त होता है... और अब उसका वक्त आ गया है. 'Khalnayak Returns'.' यह कैप्शन फिल्म के लिए जिज्ञासा को और ज्यादा बढ़ा देता है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)

संजय दत्त ने इस फिल्म से जुड़ी एक दिलचस्प कहानी भी साझा की. उन्होंने कहा, 'खलनायक' का सफर काफी लंबा रहा है और सुभाष जी के बिना यह मुमकिन नहीं था. वह एक लेजेंड हैं और एंटरटेनमेंट की दुनिया के माहिर हैं. वह इस 'खलनायक' का भी हिस्सा होंगे.' उन्होंने यह भी बताया कि इस फिल्म का आइडिया उन्हें जेल में रहने के दौरान आया था. संजय दत्त ने कहा,'जेल में मैंने अपने आस-पास मौजूद सभी लोगों से पूछा कि इसे देखने में किसे दिलचस्पी होगी. और जेल में बंद 4,000 कैदियों ने कहा कि वे सभी इसे देखना चाहेंगे. मैंने उन सभी से इस बारे में एक एक पन्ना लिखने को कहा, और उन सभी 4,000 पन्नों को पढ़ने में मुझे काफी वक्त लगा.'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)

सुभाष घई का भी समर्थन

संजय दत्त ने बताया कि जब वह पैरोल पर बाहर आए तो उन्होंने यह आइडिया सुभाष घई को सुनाया. उन्होंने कहा, 'जब मैं पैरोल पर बाहर आया, तो मैंने सुभाष सर से उन पन्नों को पढ़ने के लिए कहा. उसके बाद, उन्होंने कहा कि इस पर फिल्म बननी चाहिए.' सुभाष घई ने भी इस प्रोजेक्ट को लेकर अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा, 'Khalnayak Returns' बनाना संजू और मान्यता की दिली ख्वाहिश और जुनून था. मुझे पूरा यकीन है कि यह फिल्म कहीं ज्यादा बेहतर बनेगी. मैं हमेशा किसी भी तरह की मदद के लिए मौजूद हूँ.'