menu-icon
India Daily

T20 World Cup 2026: नामीबिया के खिलाफ मैच से अभिषेक शर्मा होंगे बाहर! सूर्या ने दिया बड़ा अपडेट, संजू सैमसन की फिर खुलेगी किस्मत?

अभ्यास सत्र में अभिषेक शर्मा नजर नहीं आए. रिपोर्ट के अनुसार, वह दिल्ली के लिए टीम के साथ यात्रा भी नहीं कर पाए हैं. पेट की समस्या के कारण वह पूरी तरह फिट नहीं हैं.

Anuj
Edited By: Anuj
T20 World Cup 2026: नामीबिया के खिलाफ मैच से अभिषेक शर्मा होंगे बाहर! सूर्या ने दिया बड़ा अपडेट, संजू सैमसन की फिर खुलेगी किस्मत?
Courtesy: X

नई दिल्ली: सूर्यकुमार यादव की अगुआई में टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप चरण में नामीबिया से भिड़ने के लिए तैयार है. यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है. पहले मुकाबले में भारत ने अमेरिका को हराकर जीत से आगाज किया था.

जीत की स्थिति में भारत के सुपर आठ में पहुंचने की राह आसान हो सकती है. हालांकि, मैच से पहले टीम संयोजन को लेकर हलचल है. स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा की उपलब्धता पर सवाल बने हुए हैं, जिससे प्लेइंग इलेवन बदल सकती है.

अभिषेक शर्मा को लेकर बना सस्पेंस

टीम इंडिया के अभ्यास सत्र में अभिषेक शर्मा नजर नहीं आए. रिपोर्ट के अनुसार, वह दिल्ली के लिए टीम के साथ यात्रा भी नहीं कर पाए हैं. पेट की समस्या के कारण वह पूरी तरह फिट नहीं हैं. इससे पहले अमेरिका के खिलाफ खेले गए मैच में अभिषेक शर्मा ने फिल्डिंग भी नहीं की थी. 

बुमराह की वापसी के संकेत

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पिछले मुकाबले में तेज बुखार के कारण प्लेइं-11 का हिस्सा नहीं थे. अब वह टीम के साथ अभ्यास सत्र में शामिल हुए हैं. बुमराह के नेट्स में गेंदबाजी करने से संकेत मिलते हैं कि उनकी वापसी संभव है.

संजू सैमसन को मिलेगा मौका?

अगर अभिषेक शर्मा नामीबिया के खिलाफ नहीं खेलते हैं, तो संजू सैमसन ओपनिंग करते दिख सकते हैं. संजू इस फॉर्मेट में हाल में संघर्ष करते रहे हैं, लेकिन टीम प्रबंधन उन्हें एक और अवसर देने पर विचार कर सकता है.

वॉशिंगटन सुंदर की एंट्री

ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर टीम इंडिया के साथ दिल्ली में जुड़ चुके हैं. साइड स्ट्रेन के कारण वह करीब एक महीने से बाहर थे और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज नहीं खेल पाए थे. उनकी मौजूदगी से टीम का संतुलन मजबूत हो सकता है.

सहायक कोच ने क्या कहा?

सहायक कोच रियान टेन डशकाटे ने कहा कि वॉशिंगटन सुंदर ने अभ्यास शुरू कर दिया है और बुमराह भी गेंदबाजी करेंगे. उन्होंने उम्मीद जताई कि अभिषेक शर्मा कुछ दिनों में उबर सकते हैं और नामीबिया मैच के लिए उपलब्ध हो सकते हैं.

4 ग्रुप में 20 टीमों को बांटा गया

इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में पहली बार 20 टीम हिस्सा ले रही हैं. करीब 35 दिन तक चलने वाले  T20 World cup में 55 मैचों का आयोजन होगे, जो भारत और श्रीलंका में खेले जाएंगे. कुल 4 ग्रुप में 20 टीमों को बांटा गया है. हर ग्रुप में 5-5 टीमें है.