menu-icon
India Daily

GT vs RR Qualifier 2: राजस्थान को रौंदकर फाइनल में पहुंची गुजरात, RCB से होगी खिताबी जंग

IPL 2026 के  क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हरा दिया.

Ashutosh
Edited By: Ashutosh Rai
GT vs RR Qualifier 2: राजस्थान को रौंदकर फाइनल में पहुंची गुजरात, RCB से होगी खिताबी जंग
Courtesy: X

IPL 2026 के क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को बुरी तरह रौंद दिया. शुभमन गिल 104 रनों की पारी के साथ अपनी क्लास दिखाई. वहीं वैभव के 96 रनों की पारी बर्बाद हो गई. गुजरात ने 7 विकेट से ये आसान जीत दर्ज की.

 

राजस्थान ने बनाया बड़ा स्कोर

राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आक्रामक अंदाज में रन बटोरे. युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए 47 गेंदों में 96 रन बनाए. उन्होंने शुरुआत से ही गुजरात के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया.  आखिरी ओवरों में डोनोवन फरेरा ने भी विस्फोटक बल्लेबाजी की और राशिद खान के एक ओवर में चार छक्के लगाकर टीम का स्कोर 214 रन तक पहुंचा दिया.

गिल और सुदर्शन ने बदल दी मैच की तस्वीर

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस को वही शुरुआत मिली जिसकी उसे जरूरत थी. कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने पहले ही ओवर से आक्रामक रुख अपनाया. दोनों बल्लेबाजों ने तेज रन गति बनाए रखी और राजस्थान के गेंदबाजों को किसी भी तरह की वापसी का मौका नहीं दिया. पावरप्ले में ही गुजरात ने मजबूत पकड़ बना ली और दसवें ओवर से पहले 100 रन पूरे कर लिए. दोनों ने शानदार अर्धशतक लगाए और पहले विकेट के लिए 167 रन जोड़कर आईपीएल प्लेऑफ इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी दर्ज कर दी.

सुर्दशन का विकेट

गुजरात जीत की ओर तेजी से बढ़ रही थी, तभी साई सुदर्शन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से हिट-विकेट होकर पवेलियन लौट गए. उन्होंने एक और शानदार पारी खेली और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. उनके आउट होने के बाद भी शुभमन गिल ने अपना आक्रामक खेल जारी रखा. कप्तान ने जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली और सिर्फ 53 गेंदों में 104 रन की शानदार पारी खेल डाली.

फाइनल में पहुंची गुजरात

शुभमन गिल के शतक और सलामी जोड़ी की रिकॉर्ड साझेदारी ने गुजरात टाइटंस को सात विकेट से शानदार जीत दिलाई. इस नतीजे के साथ गुजरात ने तीसरी बार आईपीएल फाइनल में जगह बनाई. वहीं राजस्थान रॉयल्स का अभियान यहीं समाप्त हो गया. हालांकि वैभव सूर्यवंशी ने पूरे सीजन में अपने प्रदर्शन से नई पहचान बनाई और इस मैच में भी शानदार बल्लेबाजी की. अब फाइनल में गुजरात टाइटंस का सामना मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा. दोनों टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी.

Topics