IPL 2026 के क्वालिफायर-2 मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेले जा रहे इस मैच में शुभमन गिल ने अपनी क्लास एक बार फिर दिखाई. प्रिंस कहे जाने वाले इस खिलाड़ी ने वैभव सूर्यवंशी के सामने शतक जड़कर गुजरात को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया है. शुभमन ने इस पारी में संयम और क्लास का मुजाहिरा पेश किया. उनको देख फैंस बोले कि ये विराट के असली सक्सेसर हैं.
Captain 𝗚𝗶𝗹𝗹-𝗼𝗿𝗶𝗼𝘂𝘀 🙇@gujarat_titans skipper Shubman Gill with his 5⃣th #TATAIPL hundred on the big stage 👏💙
Updates ▶️ https://t.co/eupS8cBPc2#Qualifier2 | #TheFinalLeap | #GTvRR pic.twitter.com/VIYJAaXp6a
— IndianPremierLeague (@IPL) May 29, 2026
गिल ने सिर्फ 47 गेंदों में शतक पूरा किया और आईपीएल प्लेऑफ इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. इस शानदार पारी के दौरान उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए.
क्वालिफायर जैसे बड़े मुकाबले में शुभमन गिल ने शुरुआत से ही राजस्थान के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया. गिल ने अपनी लय बनाए रखी. उनकी बल्लेबाजी में आक्रामकता और नियंत्रण का बेहतरीन संतुलन देखने को मिला. शतक पूरा करने के साथ उन्होंने यह साबित कर दिया कि बड़े मंच पर बड़े खिलाड़ी ही सामने आते हैं.
इस मुकाबले में शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 167 रनों की साझेदारी की, जो आईपीएल प्लेऑफ इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी बन गई. इससे पहले यह रिकॉर्ड माइकल हसी और मुरली विजय के नाम था. इसके अलावा गिल और सुदर्शन अब पुरुष टी20 क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने वाली जोड़ी भी बन गए हैं. दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 11 बार सौ से ज्यादा रन जोड़े हैं.
शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी ने इस उपलब्धि के साथ विराट कोहली-क्रिस गेल, विराट कोहली-एबी डिविलियर्स और बाबर आजम-मोहम्मद रिजवान जैसी दिग्गज जोड़ियों को पीछे छोड़ दिया.