menu-icon
India Daily

GT vs RR Qualifier 2: दूसरी बार हाथ से छूटा बल्ला, स्टंप से लगकर आउट..., साई सुदर्शन फिर हुए हिट विकेट, देखें VIDEO

IPL 2026 में क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ साई सुदर्शन एक बार फिर हिट विकेट हो गए.

Ashutosh
Edited By: Ashutosh Rai
GT vs RR Qualifier 2: दूसरी बार हाथ से छूटा बल्ला, स्टंप से लगकर आउट..., साई सुदर्शन फिर हुए हिट विकेट, देखें VIDEO
Courtesy: X

क्रिकेट में हिट विकेट होना बहुत कम देखने को मिलता है. गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन के साथ यह लगातार दो बार हो गया. IPL 2026 में क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ वह एक बार फिर हिट विकेट हो गए. इससे पहले वह क्वालिफायर-1 में आरसीबी के खिलाफ भी इसी अंदाज में आउट हुए थे. ऐसे ही बल्ला उनके हाथ से छूट कर स्टंप पर जा गिरा था.

एक शॉट और बदल गई पूरी कहानी

गुजरात की पारी के 13वें ओवर में बृजेश शर्मा गेंदबाजी कर रहे थे. सुदर्शन ने ऑफ साइड में स्क्वायर के पीछे एक शानदार कट शॉट खेला. गेंद तेजी से बाउंड्री की तरफ बढ़ रही थी और दर्शक चौके की उम्मीद कर रहे थे. इसी दौरान उनके हाथ से बल्ला फिसल गया. बल्ला सीधे पीछे जाकर स्टंप्स से टकरा गया.

गिल और दर्शक रह गए हैरान

यह घटना इतनी अप्रत्याशित थी कि दूसरे छोर पर खड़े कप्तान शुभमन गिल भी कुछ पल के लिए स्तब्ध रह गए. वह घुटनों के बल बैठ गए और अविश्वास के साथ पूरी घटना को देखते रहे. स्टेडियम में भी अचानक सन्नाटा छा गया. कमेंट्री बॉक्स में मौजूद रवि शास्त्री ने भी हल्के-फुल्के अंदाज में प्रतिक्रिया देते हुए पूछा, "फेविकोल कहाँ है? गोंद कहाँ है?" उनका यह मजाकिया कमेंट सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया.

Topics