menu-icon
India Daily

पलाश मुच्छल ने स्मृति मंधाना को शादी से पहले दिया धोखा! जानें वायरल चैट की क्या है सच्चाई

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी अचानक से रुक गई थी. इसकी वजह मंधाना के पिता की खराब हुई तबियत बताई जा रही है. हालांकि, अब पलाश पर धोखा देने का आरोप लग रहा है.

mishra
पलाश मुच्छल ने स्मृति मंधाना को शादी से पहले दिया धोखा! जानें वायरल चैट की क्या है सच्चाई
Courtesy: X

नई दिल्ली: फिल्ममेकर और संगीतकार पलाश मुच्छल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बड़े विवाद के केंद्र में हैं. उनकी होने वाली दुल्हन, भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना के साथ शादी की तारीख टलने के ठीक बाद कुछ स्क्रीनशॉट्स वायरल हो गए. 

ये उनके और किसी दूसरी महिला के बीच की बातचीत के बताए जा रहे हैं. ये स्क्रीनशॉट्स रेडिट और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से फैल रहे हैं, जिससे लोगों में बहस छिड़ गई है. 

शादी टलने की खबर से शुरू हुआ विवाद

पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी की तैयारी जोरों पर थी. यह शादी 23 नवंबर को महाराष्ट्र के संगली में करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में होने वाली थी. हालांकि, अचानक इसकी तारीख टलने की घोषणा हो गई. पलाश की बहन और मशहूर गायिका पलक मुच्छल ने खुद इसकी पुष्टि की.

शुरुआत में तो शादी टलने का कारण स्मृति के पिता के अस्पताल में भर्ती होने का बताया गया. बाद में कुछ अनकन्फर्म खबरें आईं कि पलाश भी हॉस्पिटल में एडमिट हुए हैं. इससे मामले में और रहस्य बढ़ गया. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक महिला ने पलाश के साथ अपनी कथित चैट के स्क्रीनशॉट्स शेयर कर दिए, जिससे धोखाधड़ी के आरोप लगने लगे.

वायरल स्क्रीनशॉट्स में क्या था खास?

ये स्क्रीनशॉट्स एक अनजान महिला के नाम से शेयर किए गए, जिन्हें कुछ पोस्ट्स में मैरी डी'कोस्टा बताया जा रहा है. इनमें पलाश के साथ उनकी बातचीत दिखाई गई है, जो कथित तौर पर फ्लर्टी लग रही है.

स्क्रीनशॉट्स के मुताबिक पलाश ने महिला की तारीफ की जैसे उनकी खूबसूरती पर कमेंट्स. उन्होंने स्मृति के साथ अपनी 'लॉन्ग डिस्टेंस' रिलेशनशिप का भी जिक्र किया. साथ ही स्पा जाने, स्विमिंग करने और मुंबई के वर्सोवा बीच पर सुबह-सुबह घूमने जैसे प्लान्स का न्योता दिया. 

यहां पर देखें वायरल चैट-

 

स्क्रीनशॉट्स की सच्चाई पर सवाल

हालांकि ये स्क्रीनशॉट्स वायरल हो चुके हैं लेकिन इनकी असलियत की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हम भी इसे सच नहीं बता रहे हैं लकेिन ये कुछ पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. 

सोशल मीडिया पर बंटी हुई राय

सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं दो हिस्सों में बंटी हुई हैं. एक तरफ कई लोग पलाश की आलोचना कर रहे हैं. वे कह रहे हैं कि शादी से पहले ऐसा व्यवहार गलत है और स्मृति का दिल टूटा होगा. 

दूसरी तरफ कुछ यूजर्स संयम बरतने की सलाह दे रहे हैं. उनका मानना है कि परिवार पहले से ही मुश्किल दौर से गुजर रहा है. स्मृति के पिता की बीमारी जैसी संवेदनशील स्थिति में बिना पुष्टि के अफवाहें फैलाना और परेशान करना ठीक नहीं.