10 लाख डॉलर नहीं मिलने पर BBL छोड़ SA20 में हिस्सा लेने जा रहे पैट कमिंस? कप्तान ने खुद बताया सच

आईपीएल के बीच ही सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि  पैट कमिंस बिग बैश लीग से दूरी बनाकर दूसरी लीग्स की ओर रुख करने की योजना बना रहे हैं.

ANI
Meenu Singh

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में इन दिनों खिलाड़ियों के भविष्य और टी20 लीग्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं. इसी बीच टीम के कप्तान पैट कमिंस लगातार सोशल मीडिया पर छाए हुए थे. आईपीएल के बीच ही सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि  पैट कमिंस बिग बैश लीग से दूरी बनाकर दूसरी लीग्स की ओर रुख करने की योजना बना रहे हैं.

हालांकि अब कप्तान ने खुद सामने आकर इस खबर का पूरी तरह से खंडन किया है. ऐसा कहा जा रहा था कि पैसों के कारण कप्तान ऐसा फैसला ले रहे हैं, हालांकि कमिंस की प्रतिक्रिया के बाद यह मामला क्रिकेट जगत में चर्चा का बड़ा विषय बन गया.

पैट कमिंस ने किया खंडन

ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैच कमिंस ने सोशल मीडिया पर सामने आई उन खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया. दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि वरिष्ठ खिलाड़ी बीबीएल में खेलने के लिए बेहतर भुगतान की मांग कर रहे हैं और अगर उनकी शर्तें पूरी नहीं हुईं, तो वे दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग SA20 को प्राथमिकता दे सकते हैं. हालांकि, पैट कमिंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया देते हुए साफ कहा कि उनके बारे में प्रकाशित बातें पूरी तरह मनगढ़ंत हैं.

आईपीएल में व्यस्त हैं कमिंस

फिलहाल कमिंस सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से IPL 2026 में खेल रहे हैं. उनकी कप्तानी और प्रदर्शन लगातार चर्चा में बने हुए हैं, ऐसे में इस तरह की खबरों ने क्रिकेट और कमिंस के प्रशंसकों का ध्यान खींच रही है.