menu-icon
India Daily

IPL 2026 के बाद इन टीमों में होगा बड़ा बदलाव! इन 3 कप्तानों पर लटक रही खतरे की तलवार

इस सीजन कुछ कप्तानों की रणनीति पर सवाल उठ रहे हैं. लगातार खराब प्रदर्शन और प्लेऑफ की दौड़ में पिछड़ने के बाद अब तीन कप्तान ऐसे हैं, जिनकी कप्तानी भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. सूत्रों के मुताबिक, सीजन खत्म होने के बाद इन तीनों फ्रेंचाइजियों में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
IPL 2026 के बाद इन टीमों में होगा बड़ा बदलाव! इन 3 कप्तानों पर लटक रही खतरे की तलवार
Courtesy: ANI

IPL 2026 का सीजन कई टीमों के लिए उम्मीदों से भरा रहा तो वहीं कई टीमों के लिए यह सीजन निराशाओं भरा साबित हुआ. साथ ही यह सीजन कई कप्तानों के लिए अपनी काबिलियत साबित करने का आखिरी मौका था. अब प्लेऑफ की तस्वीरें साफ होने के साथ ही कई कप्तानों के सिर पर खतरे की तलवार लटक रही है.

इस सीजन कुछ कप्तानों पर सवाल सबसे ज्यादा उठ रहे हैं. लगातार खराब प्रदर्शन और प्लेऑफ की दौड़ में पिछड़ने के बाद अब तीन कप्तान ऐसे हैं, जिनकी कप्तानी भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. सूत्रों के मुताबिक, सीजन खत्म होने के बाद इन तीनों फ्रेंचाइजियों में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

IPL 2026 के बाद इन कप्तानों पर मंडरा रहा खतरा

दरअसल लीग के बीच ही कुछ गुप्त सूत्रों ने बताया कि लगातार खराब प्रदर्शन और प्लेऑफ की दौड़ में पिछड़ने के बाद अब दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल, लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत और कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे की कप्तानी फ्यूचर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. संभावना जताई जा रही है कि लीग खत्म होने के बाद इन खिलाड़ियों से कप्तान छिन सकती है. 

तीनों कप्तान पिछले दो सीजन से अपनी टीमों का नेतृत्व कर रहे हैं, लेकिन नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे. LSG आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, जबकि DC और KKR प्लेऑफ में प्रवेश करना मुश्किल है. 

अक्षर पटेल की कप्तानी पर उठ रहे सवाल

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल का प्रदर्शन इस सीजन में बेहद फीका रहा. बल्लेबाजी में उन्होंने नौ पारियों में सिर्फ 100 रन बनाए, जबकि गेंदबाजी में भी उनका प्रभाव सीमित दिखाई दिया.

अक्षर की कप्तानी के साथ ही टीम प्रबंधन के फैसलों पर भी सवाल उठ रहे हैं, खासकर युवा खिलाड़ियों के चयन और उपयोग को लेकर. सूत्रों का मानना है कि अगले सीजन में टीम मैनेजमेंट में बदलाव के साथ कप्तानी भी बदल संभव है.

ऋषभ पंत ने किया निराश

LSG के कप्तान ऋषभ पंत का सीजन भी उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा. IPL इतिहास के सबसे महंगे बिकने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत बल्लेबाजी और कप्तानी दोनों में संघर्ष करते नजर आए. उन्होंने 11 मैचों में सिर्फ 251 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट भी आधुनिक टी20 क्रिकेट के हिसाब से साधारण माना जा रहा है. टीम चयन और बल्लेबाजी क्रम को लेकर लिए गए फैसलों ने भी आलोचना को बढ़ाया.

रहाणे और KKR की धीमी रफ्तार

कोलकाता नाइट राइडर्स ने अजिंक्य रहाणे को अनुभव के आधार पर कप्तानी सौंपी थी, लेकिन टीम का प्रदर्शन लगातार अस्थिर रहा. रहाणे और युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी की धीमी बल्लेबाजी ने कई मैचों में टीम की गति प्रभावित की. टी20 क्रिकेट की तेज होती मांगों के बीच रहाणे का स्ट्राइक रेट लगातार चर्चा का विषय बना रहा. वह टीम की उम्मीदों पर खड़े नहीं उतर रहे हैं. 

क्या अगले सीजन में होंगे बड़े बदलाव?

सूत्रों का मानना है कि आने वाले मिनी ऑक्शन और भविष्य की योजनाओं को देखते हुए फ्रेंचाइजियां कप्तानी को लेकर नए विकल्प तलाश सकती हैं. हालांकि अक्षर और पंत जैसे खिलाड़ी अपनी व्यक्तिगत क्षमता के कारण टीमों में बने रह सकते हैं, लेकिन नेतृत्व की जिम्मेदारी उनके हाथ में रहेगी या नहीं, यह अभी तय नहीं माना जा रहा.

Topics