menu-icon
India Daily

‘चुमराह’ कहकर फंस गए सहवाग! बुमराह पर विवादित टिप्पणी, फैंस ने मचाया बवाल

IPL 2026 के बीच फिर से एक विवाद चर्चा में आ गया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग से ऑन-एयर बातचीत के दौरान एक ऐसी टिप्पणी हो गई, जिसे लेकर फैंस नाराज हो रहे हैं.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
‘चुमराह’ कहकर फंस गए सहवाग! बुमराह पर विवादित टिप्पणी, फैंस ने मचाया बवाल
Courtesy: X (@mohitsharma1910)

नई दिल्ली: IPL 2026 के बीच फिर से एक विवाद चर्चा में आ गया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग से ऑन-एयर बातचीत के दौरान एक ऐसी टिप्पणी हो गई, जिसे लेकर फैंस नाराज हो उठे. मामला इतना बढ़ गया कि वीडियो तेजी से वायरल होने लगा और क्रिकेट प्रेमियों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी. 

दरअसल, मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के मुकाबले से पहले एक क्रिकेट शो में सहवाग मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी आक्रमण पर चर्चा कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम लेते हुए गलती से एक आपत्तिजनक शब्द बोल दिया. हालांकि उन्होंने तुरंत अपनी गलती सुधार ली, लेकिन तब तक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी थी. 

सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग ने एक शो के दौरान अनजाने में बुमराह को 'चुमराह' कह दिया. हालांकि जल्दी ही उन्होंने अपनी गलती सुधार ली. लेकिन तब तक देर हो चुकी थी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था. वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने सहवाग की आलोचना की. 

कुछ लोगों ने इसे असम्मानजनक बताया, जबकि कई फैंस ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसी टिप्पणी ऑन-एयर कैसे हो सकती है. एक यूजर ने लिखा कि सहवाग को बुमराह के प्रति इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था.

IPL 2026 में निराशाजनक रहा बुमराह का प्रदर्शन

आईपीएल 2026 जसप्रीत बुमराह के लिए किसी बुरे सपने जैसा रहा है. अपनी गेंदबाजी से दुनिया के स्टार बल्लेबाजों पर राज करने वाले खिलाड़ी इस सीजन अपनी ही गेंदबाजी से निराश नजर आए. उन्होंने अभी तक कुल 11 मैच खेले हैं जिनमें उन्हें केवल 3 ही सफलता मिली है. ये बुमराह के सबसे खराब सीजन  में से एक रहा है. 

Topics