धर्मशाला: IPL 2026 के 58वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) से गुरुवार को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होने वाला है. इस सीजन अपने अभियान की शानदार शुरुआत करने वाली PBKS अब कुछ लड़खड़ाती नजर आ रही है. टीम को पिछले लगातार चार मैच से हार का सामना करना पड़ रहा है. बता दें श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स शुरुआती 7 में से 6 मैच जीतकर इस सीजन की सबसे प्रभावशाली टीम बनकर उभरी थी, हालांकि बाद में टीम के प्रदर्शन में गिरावट आई. अब अय्यर सेना इस मैच में किसी भी कीमत पर जीत दर्ज कर प्लेऑफ की रेस में अपनी स्थिती मजबूत करना चाहेगी.
वहीं दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस 10 मई को रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सीजन की अपनी आठवीं हार के बाद प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है. पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी MI इस मुकाबले में जीत दर्ज अपनी इज्जत बचाने की कोशिश करेगी और साथ टीम पंजाब का खेल बिगाड़ने का भी प्रयास करेगी. अब दोनों टीमों के बीच होने वाली यह टक्कर काफी अहम और दिलचस्प होने वाली है, जिसे देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं. तो आईए जानते हैं फैंस इस मैच का लुत्फ कब और कहां उठा सकते हैं.
PBKS vs MI के बीच IPL 2026 का मैच गुरुवार को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा.
PBKS vs MI IPL 2026 में 14 मई को मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी.
PBKS vs MI के बीच का मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे शुरू होगा.
PBKS vs MI के बीच IPL 2026 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे होगा.
PBKS vs MI के बीच IPL 2026 का मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.
PBKS vs MI के बीच IPL 2026 का मैच जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.
PBKS: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, मार्को जानसेन, बेन द्वारशुइस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बराड़, यश ठाकुर, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, विजयकुमार विशाक, लॉकी फर्ग्यूसन, अजमतुल्लाह उमरजई, नेहल वढेरा, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निशाद
MI: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रयान रिकेलटन (डब्ल्यू), रोहित शर्मा, नमन धीर, तिलक वर्मा, विल जैक, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, ट्रेंट बाउल्ट, रघु शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डी कॉक, हार्दिक पंड्या, केशव महाराज, अश्विनी कुमार, मयंक मार्कंडे, शेरफेन रदरफोर्ड, दानिश मालेवार, कृष भगत, मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार