menu-icon
India Daily

PBKS vs MI: मुंबई बिगाड़ेगी पंजाब का खेल? बारिश बन सकती है विलेन, मैच से पहले जानिए धर्मशाला की पिच और वेदर रिपोर्ट

IPL 2026 अब अपने शीर्ष चार टीमों से महज कुछ कदम ही दूर है. हालांकि टॉप 4 टीमों की तस्वीर तो साफ हो गई है. शुरुआती तीन टीम तो साफ है लेकिन चौथे पायदान के लिए अभी भी जंग जारी है.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
PBKS vs MI: मुंबई बिगाड़ेगी पंजाब का खेल? बारिश बन सकती है विलेन, मैच से पहले जानिए धर्मशाला की पिच और वेदर रिपोर्ट
Courtesy: Pinterest

धर्मशाला: IPL 2026 अब अपने शीर्ष चार टीमों से महज कुछ कदम ही दूर है. इस सीजन सबसे आक्रामक दिखने वाली पंजाब किंग्स अब प्लेऑफ में बने रहने के लिए संघर्ष कर रही है. शुरुआती लगातार मैच 6 मैच जीतने के बाद टीम को पिछले लगातार 4 मैच में हार का सामना करना पड़ा है, जिस कारण अब टीम की प्लेऑफ स्थिति संकट में है.आज पीबीकेस को पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से भिड़ना है.

अगर पंजाब किंग्स शीर्ष दो में जगह बनाने और इस साल के आईपीएल के क्वालीफायर 1 में जगह बनाना चाहती है तो टीम के लिए धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होने वाला यह मैच करो या मरो का है. हालांकि पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस पंजाब का खेल बिगाड़ने की पूरी कोशिश करेगी. तो ऐसे में दोनों टीमें के बीच होने वाली भिड़ंत काफी रोचक होने वाली है. लेकिन उससे संभावना जताई जा रही है कि बारिश मैच में खलल डाल सकती है. 

PBKS vs MI हेड टू हेड

मैच से पहले अगर दोनों टीमों के बीच आंकड़ों पर नजर डाले तो दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर है. PBKS और MI के बीच अब कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं जिनमें से पीबीकेएस ने 18 मैच जीते हैं तो वहीं MI ने 17 मैच में जीत दर्ज की है. ऐसे में ये मैच फैंस के लिए काफी दिलचस्प होने वाला है. 

पिच रिपोर्ट

IPL 2026 के लिए धर्मशाला की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है, जहां अच्छी उछाल और गति के कारण बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान होता है. यहां की आउटफील्ड तेज है और ऊंचाई के कारण गेंद हवा में ज्यादा मूवमेंट करती है, जिससे तेज गेंदबाजों को भी शुरुआती ओवरों में स्विंग मिल सकती है. हालांकि ग्रिप कम मिलने के कारण इस पिच पर स्पिनर्स को थोड़ी मुश्किल हो सकती है. 

कुछ ऐसा होगा मौसम का मिजाज

गुरुवार को धर्मशाला में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है साथ ही आज मौसम सुहावना रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार यहां पर दिन की शुरूआत हल्की बारिश के साथ हो सकती है. हालांकि इससे बड़े व्यवधान का खतरा नहीं है. 

PBKS vs MI संभावित प्लेइंग इलेवन

PBKS संभावित प्लेइंग इलेवन: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को जानसन, बेन द्वारशुइस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

MI संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रित बुमरा, अल्लाह गजनफर

Topics