नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में इन दिनों खिलाड़ियों के भविष्य और टी20 लीग्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं. इसी बीच टीम के कप्तान पैट कमिंस लगातार सोशल मीडिया पर छाए हुए थे. आईपीएल के बीच ही सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि पैट कमिंस बिग बैश लीग से दूरी बनाकर दूसरी लीग्स की ओर रुख करने की योजना बना रहे हैं.
हालांकि अब कप्तान ने खुद सामने आकर इस खबर का पूरी तरह से खंडन किया है. ऐसा कहा जा रहा था कि पैसों के कारण कप्तान ऐसा फैसला ले रहे हैं, हालांकि कमिंस की प्रतिक्रिया के बाद यह मामला क्रिकेट जगत में चर्चा का बड़ा विषय बन गया.
ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैच कमिंस ने सोशल मीडिया पर सामने आई उन खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया. दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि वरिष्ठ खिलाड़ी बीबीएल में खेलने के लिए बेहतर भुगतान की मांग कर रहे हैं और अगर उनकी शर्तें पूरी नहीं हुईं, तो वे दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग SA20 को प्राथमिकता दे सकते हैं. हालांकि, पैट कमिंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया देते हुए साफ कहा कि उनके बारे में प्रकाशित बातें पूरी तरह मनगढ़ंत हैं.
Everything you’ve written about me in this about SAT20 NOC and The Hundred offer is made up 👍
— Pat Cummins (@patcummins30) May 14, 2026Also Read
मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि कमिंस ने 2027-28 सीजन में बीबीएल खेलने के लिए लगभग 10 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की मांग की थी. इसके अलावा, यह भी आरोप लगाया गया कि खिलाड़ी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाने के लिए बीबीएल से दूरी बनाने की रणनीति अपना सकते हैं.
Australia’s best cricketers may quit the home summer to play in the lucrative South African Twenty20 tournament in January 2028 unless they can be paid salaries of about $1 million each to take part in the Big Bash League https://t.co/Vh5hrBjeay
— Daniel Brettig 🏏 (@danbrettig) May 13, 2026
फिलहाल कमिंस सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से IPL 2026 में खेल रहे हैं. उनकी कप्तानी और प्रदर्शन लगातार चर्चा में बने हुए हैं, ऐसे में इस तरह की खबरों ने क्रिकेट और कमिंस के प्रशंसकों का ध्यान खींच रही है.