पाकिस्तान ने भारत की फिल्म 'धुरंधर' का जवाब देने के लिए 'मेरा ल्यारी' बनाई, लेकिन फिल्म की कहानी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई. रिलीज के पहले दिन सिर्फ 22 टिकट बिकने के बाद फिल्म को कई थिएटर्स से हटा दिया गया. अब सोशल मीडिया पर इस फिल्म का जमकर मजाक उड़ रहा है.
8 मई 2026 को पाकिस्तान के सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'मेरा ल्यारी' को खूब प्रचारित किया गया था. इसे 'धुरंधर' के मुकाबले के रूप में पेश किया जा रहा था. फिल्म कराची के ल्यारी इलाके की महिला फुटबॉल टीम और युवाओं की सकारात्मक कहानी पर आधारित बताई जा रही थी. रिलीज से पहले पाकिस्तानी मीडिया और कुछ अधिकारियों ने इसे बड़ा मुकाबला बताया था, लेकिन दर्शकों ने फिल्म को बिल्कुल पसंद नहीं किया.
बाद के एक थिएटर में सिर्फ 22 टिकट ही बिक पाए. खाली हॉल देखकर सिनेमाघर मालिकों ने शो जारी रखना ठीक नहीं समझा और फिल्म को स्क्रीन्स से हटा दिया गया. पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दूसरे दिन भी हालत सुधरी नहीं और फिल्म की कमाई लगभग शून्य रही.
फिल्म 'धुरंधर' ने भारत में धमाल मचा रखा है. उसके मुकाबले में पाकिस्तान की यह फिल्म लाई गई थी, लेकिन नतीजा उल्टा पड़ गया. जहां एक तरफ 'धुरंधर' दर्शकों को पसंद आई है, वहीं 'मेरा ल्यारी' दर्शकों तक पहुंच ही नहीं पाई. सोशल मीडिया पर यूजर्स मजाक उड़ा रहे हैं. लोग लिख रहे हैं – '22 टिकट भी कौन खरीदने गया?', 'धुरंधर की टक्कर में ल्यारी की हवा निकल गई' और 'पाकिस्तान की फिल्मी दुनिया भी जंग हार गई.' कई वीडियो और मीम्स वायरल हो रहे हैं, जिनमें फिल्म की बुरी हालत पर हंसी उड़ाई जा रही है.
फिल्म उद्योग के जानकारों का कहना है कि पाकिस्तानी सिनेमा को अभी भी दर्शकों का विश्वास जीतने में दिक्कत आ रही है. अच्छी कहानी के बावजूद मार्केटिंग, स्टार पावर और प्रोडक्शन वैल्यू की कमी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर चोट पहुंचाती है.