CM बनते ही विजय का जनता को बड़ा तोहफा, 16 लाख लोगों को होगा सीधा फायदा
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसफ विजय ने पद संभालते ही लोगों सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और महिलओं को एक बड़ी खुशखबरी दी है.
सत्ता में आते ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसफ विजय ने जनता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता सिद्ध कर दी है. शपथ लेने के कुछ ही समय बाद विजय ने जनता को एक बहुत बड़ा तोहफा दिया है. इस तोहफे में सरकारी कर्मचारियों और महिलाओं का ध्यान रखा गया है. उनके इस तोहफे से जनता के प्रति उनका प्यार और आने वाले समय में जनता का लाभ साफ झलकता है.
कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का तोहफा
राज्य के सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनभोगियों के लिए एक बहुत बड़ी राहत की खबर सामने आई है. मुख्यमंत्री विजय ने इन सभी के महंगाई भत्ते में सीधे दो प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का एक ऐलान किया है. इस फैसले के बाद अब कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है. यह अहम बदलाव 1 जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा.
राज्य के वित्तीय बजट पर पड़ेगा असर
महंगाई भत्ते में की गई इस बढ़ोतरी का सीधा असर राज्य के वित्तीय बजट पर भी पड़ेगा. इस दो फीसदी वृद्धि के कारण राज्य सरकार के खजाने पर सालाना एक हजार दो सौ तीस करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार आएगा. इसके बावजूद, तमिलनाडु के नए सीएम ने साफ कर दिया है कि वह इस खर्च के लिए जरूरी धनराशि आवंटित करेंगे.
महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता
कर्मचारियों के अलावा नए मुख्यमंत्री ने राज्य की महिलाओं को भी एक बड़ी सौगात दी है. उन्होंने कलैग्नार मगलीर उरिमाई थोगई योजना के तहत मिलने वाली 1 हजार रुपये की मई महीने की किस्त जल्द जारी करने का निर्देश दिया है. यह योजना पिछली सरकार ने एम. करुणानिधि के नाम पर शुरू की थी. राज्य विधानसभा चुनाव से पहले विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) ने 60 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं को 2,500 रुपये प्रति माह की सहायता देने का वादा किया था