menu-icon
India Daily

LIVE US-Israel-Iran War LIVE Updates: अमेरिका के 3,500 सैनिक मिडिल ईस्ट पहुंचे

​​​​​​​यूएस, इजरायल और ईरान के बीच के चल रहे युद्ध को करीब एक महीना हो चुका है. US सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को रूबियो का कहना है कि अमेरिका ईरान युद्ध में अपने सभी टारगेट को आसानी से हासिल कर सकता है.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
US-Israel-Iran War LIVE Updates: अमेरिका के 3,500 सैनिक मिडिल ईस्ट पहुंचे
Courtesy: Grok AI

नई दिल्ली: यूएस, इजरायल और ईरान के बीच के चल रहे युद्ध को करीब एक महीना हो चुका है. US सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को रूबियो का कहना है कि अमेरिका ईरान युद्ध में अपने सभी टारगेट को आसानी से हासिल कर सकता है. रूबियो का बयान ऐसे समय आया है, जब रिपोर्ट्स से यह पता चलता है कि यूएस सहायता के लिए मिडिल ईस्ट में अपनी एलीट 82वीं एयरबोर्न डिवीजन से लगभग 3,000 सैनिक भेज सकता है. 

इसके साथ ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी दावा किया है कि इस संघर्ष को खत्म करने के लिए बातचीत चल रही है. हालांकि, ईरान ने किसी भी तरह की डायरेक्ट बातचीत से इनकार कर दिया है. वहीं, ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने इजरायल को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि इजरायल ने ईरान के परमाणु ठिकानों और स्टील प्लांटों पर हमला किया है और ईरान इन हरकतों के लिए इजरायल से भारी कीमत वसूलेगा.

10:11:03 PM

अमेरिका के 3,500 सैनिक मिडिल ईस्ट पहुंचे

US CENTCOM ने कहा कि अमेरिका के करीब 3500 जवान मध्य पूर्व पहुंच गए हैं.

09:15:33 PM

ईरान ने दुबई में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर किया हमला

पड़ोसी देशों को चेतावनी देने के बाद ईरान ने कुवैत हवाई अड्डे और दुबई में अमेरिकी सेना के ठिकानों पर हमला किया है.

07:51:34 PM

ईरान ने की पाकिस्तान की प्रशंसा

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने संघर्ष कम करने में मध्यस्थता की भूमिका निभाने के लिए पाकिस्तान की प्रशंसा की.

06:43:23 PM

पीएम मोदी ने की सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस से बात

मध्य पूर्व तनाव के बीच पीएम मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस से फोन पर बात की और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुए हमले की निंदा की.

04:59:01 PM

ईरान कभी भी परमाणु हथियार नहीं बनाएगा: खामनेई के प्रतिनिधि का ऐलान

 ईरान के सर्वोच्च नेता के भारत में प्रतिनिधि अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने साफ किया कि ईरान का परमाणु सिद्धांत फतवे के तहत परमाणु हथियारों को हराम मानता है. उन्होंने पाकिस्तान की मध्यस्थता वाली बातों को खारिज करते हुए कहा कि भारत इस क्षेत्र में शांति स्थापित करने में अहम भूमिका निभा सकता है.
 

04:03:03 PM

ईरान युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार हूतियों ने इजराइल पर किया हमला

ईरान युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार हूतियों ने इजराइल पर हमला किया है. हूतियों ने इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइलों की बौछार की. हूतियों के सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरी ने शनिवार को इसकी घोषणा की. उन्होंने कहा कि जब तक लक्ष्य हासिल नहीं हो जाते तब तक हमले जारी रहेंगे.

01:49:49 PM

खार्ग द्वीप को लेकर अमेरिका को ईरान की चेतावनी

राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के प्रवक्ता इब्राहिम रजाई ने अमेरिका को एक कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अमेरिकी सैनिक खार्ग द्वीप पर हमला करते हैं, तो वे जिंदा वापस नहीं लौटेंगे.

01:49:39 PM

हूतियों ने इजराइल पर हमले की जिम्मेदारी ली

एक रिपोर्ट के अनुसार, यमन में ईरान समर्थित हूतियों ने आज सुबह दक्षिणी इजराइल पर हुए बैलिस्टिक मिसाइल हमले की जिम्मेदारी ली है.

11:05:43 AM

यमन ने इजरायल पर दागी पहली मिसाइल

रिपोर्ट के अनुसार, IDF ने बताया कि ईरान समर्थित हूतियों द्वारा दक्षिणी इजरायल पर दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल को हवाई सुरक्षा प्रणालियों ने सफलतापूर्वक रोक लिया.

11:05:17 AM

ईरान ने खाई जवाबी कार्रवाई की कसम 

ईरान ने बुशेहर में अपनी परमाणु साइटों पर हुए हमलों का जोरदार जवाब देने की कसम खाई है. उसने अमेरिका और इजरायल को चेतावनी देते हुए कहा कि वो आग से खेल रहे हैं.

11:05:01 AM

2 भारतीय टैंकरों को फारस की खाड़ी से निकलने की मंजूरी

खबरों के अनुसार, दो और भारतीय जहाजों को फारस की खाड़ी से निकलने की मंजूरी मिल गई है.

09:45:11 AM

'हमारे पास 3,554 लक्ष्य बाकी हैं...', ट्रंप

09:44:12 AM

अमेरिका बिना जमीनी सैनिकों के ईरान में कर सकता है टारगेट हासिल- रूबियो

एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन बिना किसी जमीनी सैनिक के इस्तेमाल के ईरान में अपने लक्ष्य हासिल कर सकता है और उन्हें उम्मीद है कि यह ऑपरेशन कुछ ही हफ्तों में पूरा हो जाएगा.

09:43:04 AM

ईरान ने इजराइल की तरफ से मिसाइल अटैक

एक रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने इजराइल की तरफ मिसाइलों के नए हमले किए.

09:42:11 AM

सीरिया के दमिश्क में धमाकों की आवाजें

रिपोर्ट्स के अनुसार, सीरिया की राजधानी दमिश्क में धमाकों की आवाजें सुनी गईं.

09:40:46 AM

US-इजरायली हमलों के बाद तेहरान और इस्फहान धुएं से घिर गए

US-इजरायली हमलों के बाद तेहरान और इस्फहान धुएं से घिर गए और प्रभावित जगहों से धुएं के बादल उठने लगे.

09:39:53 AM

ईरानी हमलों के बाद तेल अवीव में 1 की मौत, 2 घायल

इजराइल के तेल अवीव में एक व्यक्ति की मौत हो गई. मैगन डेविड एडोम इमरजेंसी सर्विसॉ के अनुसार, तेल अवीव में हालिया हमलों के बाद एक व्यक्ति की जान चली गई.

09:36:57 AM

बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर 10 से ज्यादा धमाकों की खबर

बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर 10 से ज्यादा धमाकों की खबर मिली है, जबकि ईरान खाड़ी क्षेत्र में जवाबी हमले जारी रखे हुए है.