menu-icon
India Daily

LIVE US-Israel-Iran LIVE Updates: 'हमें आपकी मदद की जरूरत नहीं है', ईरान से युद्ध के बीच NATO देशों को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

US-Israel-Iran LIVE Updates: 28 फरवरी से मध्य-पूर्व में युद्ध जारी है. इस संघर्ष की शुरुआत तब हुई जब हमलों में ईरान के 86 वर्षीय सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई. इसके बाद स्थिति और बिगड़ गई. ईरान अब खाड़ी क्षेत्र में स्थित इजरायल तथा अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर लगातार हमले कर रहा है.

Anuj
Edited By: Anuj
US-Israel-Iran LIVE Updates: 'हमें आपकी मदद की जरूरत नहीं है', ईरान से युद्ध के बीच NATO देशों को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
Courtesy: Grok AI

US-Israel-Iran LIVE Updates: 28 फरवरी से मध्य-पूर्व में युद्ध जारी है. इस संघर्ष की शुरुआत तब हुई जब हमलों में ईरान के 86 वर्षीय सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई. इसके बाद स्थिति और बिगड़ गई. ईरान अब खाड़ी क्षेत्र में स्थित इजरायल तथा अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर लगातार हमले कर रहा है. जवाब में इजरायल और अमेरिका भी ईरान के विभिन्न ठिकानों पर प्रतिहमले कर रहे हैं. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया और ब्रिटेन जैसे प्रमुख देशों से अपील की है कि वे होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपने युद्धपोत तैनात करें. यह जलडमरूमध्य विश्व की तेल आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील मार्ग है, जहां से रोजाना लाखों बैरल तेल का परिवहन होता है. युद्ध के कारण इस क्षेत्र में तनाव चरम पर है और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर इसका गहरा असर पड़ सकता है. 

09:30:52 PM

'हमें आपकी मदद की जरूरत नहीं है', ईरान से युद्ध के बीच NATO देशों को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

ईरान से युद्ध के बीच NATO देशों को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमें आपकी मदद की जरूरत नहीं है.

07:31:57 PM

ईरान ने पाकिस्तानी तेल टैंकर को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की दी अनुमति

ईरान ने मंगलवार को पाकिस्तानी कमर्शियल तेल टैंकर एमटी कराची को होर्मुज जलडमरूमध्य के अपने हिस्से से गुजरने और पाकिस्तानी जलक्षेत्र में प्रवेश की अनुमति दे दी. टैंकर में अबू धाबी के दास द्वीप से लोड किया गया करीब 1,09,990 टन क्रूड ऑयल है. पाकिस्तान नेशनल शिपिंग कॉर्पोरेशन के प्रवक्ता फारूक निजामी ने बताया कि टैंकर 15 मार्च को जलडमरूमध्य पार कर चुका है और पाकिस्तान नेवी के जहाज की सुरक्षा में बुधवार को कराची पोर्ट पर पहुंचेगा.

06:18:34 PM

इजरायली हमले में लेबनानी सेना का एक जवान शहीद, 4 घायल

दक्षिणी लेबनान के नबातिएह क्षेत्र में इजरायली हवाई हमले में लेबनानी सेना का एक जवान की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए. सेना ने इसे 'इजरायली शत्रुतापूर्ण छापा' करार दिया है. हमला एक कार और मोटरसाइकिल पर हुआ, जब सैनिक ड्यूटी खत्म कर रहे थे. इजरायल ने दावा किया कि उसके अभियान केवल हिजबुल्लाह पर केंद्रित हैं, लेबनानी सेना या नागरिकों पर नहीं. घटना की जांच चल रही है.

05:24:25 PM

अल्बानिया ने ईरान की रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स को आतंकी संगठन किया घोषित, ईरान को बताया आतंकवाद समर्थक देश

अल्बानिया की संसद ने ईरान की इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स को आतंकी संगठन घोषित कर दिया और ईरान को आतंकवाद समर्थक राज्य करार दिया है. विपक्ष के बहिष्कार के बावजूद पारित प्रस्ताव में ईरान से जुड़े साइबर हमलों की निंदा की गई. अल्बानिया पहले भी 2022 के साइबर हमले के बाद ईरान से राजनयिक संबंध तोड़ चुका है.

04:35:00 PM

ईरान, लेबनान समेत संघर्ष प्रभावित देशों को आपातकालीन मानवीय मदद देने की चीन ने की घोषणा

चीन ने मंगलवार को पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से उत्पन्न मानवीय संकट को कम करने के लिए ईरान, जॉर्डन, लेबनान और इराक को आपातकालीन मानवीय सहायता देने की घोषणा की है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा कि लड़ाई से भारी नागरिक हताहत हुए हैं, लेबनान में करीब 8 लाख लोग विस्थापित हुए हैं और पूरे क्षेत्र में लाखों प्रभावित हैं. चीन ने तत्काल युद्धविराम की मांग दोहराई और हाल ही में ईरानी स्कूल पर बम हमले के बाद 2 लाख डॉलर की सहायता देने के बाद क्षेत्रीय शांति बहाली के प्रयास जारी रखने का वादा किया.

03:44:09 PM

PM की स्थिति को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच इजरायल ने नेतन्याहू की तस्वीर की पोस्ट

PM बेंजामिन नेतन्याहू की स्थिति को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच इजरायल ने उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है.

02:43:27 PM

IRGC की बासिज फोर्स के कमांडर गुलामरेजा सुलेमानी को मार गिराया- इजरायल

एक रिपोर्ट के अनुसार, इजराइली सेना का कहना है कि उसने बीती रात एक हमले में बासिज फोर्स के कमांडर गुलामरेजा सुलेमानी को मार गिराया है.

02:42:04 PM

इजरायली हवाई हमले में पांच लेबनानी सैनिक घायल

लेबनानी सेना के अनुसार, दक्षिणी लेबनान के काकाईयात अल-जिस्र में एक कार और एक मोटरसाइकिल पर हुए इजरायली हवाई हमले में पांच लेबनानी सैनिक घायल हो गए हैं.

02:02:32 PM

हवाई हमलों में ईरान के टॉप सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी को बनाया निशाना

इजरायली मीडिया ने बताया कि सेना ने ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी को निशाना बनाया है. मीडिया ने यह भी कहा कि अभी यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस हमले में उनकी मौत हुई है या वे घायल हुए हैं.

01:07:13 PM

इजरायल ने जारी की लेबनान की जहरानी नदी के दक्षिण में खाली करने की चेतावनी

इजरायली सेना ने लेबनान की जहरानी नदी के दक्षिण में रहने वाले लोगों से कहा है कि वे वहां से भाग जाएं, क्योंकि सेना हिजबुल्ला के खिलाफ एक नया सैन्य अभियान शुरू करने वाली है.

01:04:31 PM

युद्ध शुरू होने के बाद से 3530 लोग घायल- इजरायल

इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि युद्ध शुरू होने के बाद से 3,530 लोग घायल हुए हैं और उन्हें अस्पतालों में लाया गया है.

01:03:53 PM

सऊदी अरब ने रोके कई और ड्रोन

सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि उसने अपने पूर्वी प्रांत में तीन और ड्रोन मार गिराए हैं. यह घोषणा उस बयान के कुछ ही घंटों बाद की गई, जिसमें मंत्रालय ने कहा था कि उसने इसी क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक ड्रोन मार गिराए थे.

01:03:10 PM

LPG टैंकर नंदा देवी 46500 MT कार्गो के साथ पहुंचा जामनगर 

हॉर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरकर दो भारतीय एलपीजी टैंकर शिवारिक और नंदा देवी गुजरात पहुंच गए हैं. शिवारिक मुंद्रा पोर्ट पर कल पहुंचा, जबकि नंदा देवी मंगलवार को वडीनार पोर्ट पर उतरा. दोनों 93,000 मीट्रिक टन से ज्यादा एलपीजी लेकर आए है, जिससे देश में संकट कम होने की उम्मीद है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक.

12:07:40 PM

‘शुरुआत तुमने की, खत्म हम करेंगे'- ईरान ने अमेरिका के खिलाफ तेवर किए कड़े

ईरानी सैन्य अधिकारियों ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है। अधिकारियों ने कहा है कि मौजूदा संघर्ष की अवधि और उसका नतीजा ईरान तय करेगा, न कि वॉशिंगटन.

11:18:42 AM

सभी कांसुलर सेवाएं सामान्य रूप से जारी- भारतीय दूतावास

कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने कहा है कि दूतावास की सभी कांसुलर सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं.

10:30:25 AM

ईरान के नौसेना प्रमुख ने जानलेवा जवाबी कार्रवाई की खाई कसम

ईरान के नौसेना प्रमुख ने जानलेवा जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है. यह चेतावनी तब दी गई जब इस महीने की शुरुआत में हिंद महासागर में ईरानी युद्धपोत IRIS Dena के डूबने से दर्जनों नाविक मारे गए थे.

09:15:59 AM

बगदाद हवाई अड्डे के पास अमेरिकी राजनयिक केंद्र पर रॉकेटों से फिर हमला- रिपोर्ट

बगदाद हवाई अड्डे के पास स्थित एक अमेरिकी राजनयिक केंद्र को निशाना बनाकर रॉकेट हमलों की खबर मिली है. इलाके में सायरन बजने की आवाज़ें सुनी गईं.

09:14:58 AM

सऊदी अरब के पूर्वी क्षेत्र में दो ड्रोन रोके गए

सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि देश के पूर्वी हिस्से में इन ड्रोनों को रोककर नष्ट कर दिया गया.

08:50:55 AM

इजरायल ने तेहरान को बनाया निशाना 

इजरायली सेना ने कहा कि हमलों की उसकी ईरानी राजधानी में बुनियादी ढांचे को निशाना बना रही है.

08:49:33 AM

UAE के फुजैराह पर ड्रोन हमला

UAE के एक अमीरात फुजैराह में एक ड्रोन हमले के कारण तेल टैंक फार्म में फिर से आग लग गई. फुजैराह देश के पूर्वी तट पर ओमान की खाड़ी के पास स्थित है और इसे बार-बार निशाना बनाया जाता रहा है.

08:49:28 AM

बगदाद के एक घर पर हमले में चार लोगों की मौत

एक रिपोर्ट के अनुसार, दो इराकी सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार तड़के बगदाद के एक घर पर हुए हमले में चार लोगों की मौत हो गई.

07:45:33 AM

UAE ने हवाई क्षेत्र पर लगी रोक हटाई

संयुक्त अरब अमीरात ने ईरानी हमलों के चलते अपने हवाई क्षेत्र पर लगाई गई संक्षिप्त रोक हटा ली है.

07:45:24 AM

बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन और रॉकेट से हमला: रिपोर्ट

एक रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार तड़के बगदाद में अमेरिकी दूतावास को एक बार फिर ड्रोन और रॉकेट हमले का निशाना बनाया गया.

07:45:17 AM

UAE ने ईरान से आने वाले मिसाइल और ड्रोन के खतरों के चलते अपना एयरस्पेस किया बंद 

संयुक्त अरब अमीरात ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है, क्योंकि सेना ने बताया कि वे ईरान से आने वाले मिसाइल और ड्रोन के खतरों का जवाब दे रहे हैं.

07:45:07 AM

दुबई में फिर सुनाई दिए जोरदार धमाके