menu-icon
India Daily

दिल्ली यूनिवर्सिटी में करना चाहते हैं नौकरी, इस कॉलेज में 12वीं पास के लिए अच्छा चांस; नया भर्ती नोटिफिकेशन जारी

दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रसिद्ध दयाल सिंह कॉलेज ने नॉन-टीचिंग स्टाफ के कई पदों पर भर्ती निकाली है. 12वीं पास युवा भी लाइब्रेरी अटेंडेंट और लैब अटेंडेंट जैसे पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
दिल्ली यूनिवर्सिटी में करना चाहते हैं नौकरी, इस कॉलेज में 12वीं पास के लिए अच्छा चांस; नया भर्ती नोटिफिकेशन जारी
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: दिल्ली में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली यूनिवर्सिटी के दयाल सिंह कॉलेज ने नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. जो लोग पढ़ाने के बजाय प्रशासनिक, तकनीकी या सहायक कार्य करना चाहते हैं, उनके लिए यह सुनहरा अवसर है. कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. 

इस भर्ती में 12वीं पास उम्मीदवार भी अप्लाई कर सकते हैं. विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है. अनुभव वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलेगी. यह भर्ती उन युवाओं के लिए खास है जो स्थिर नौकरी, अच्छा वातावरण और DU जैसे नामचीन संस्थान में काम करना चाहते हैं. 

किन पदों पर हो रही भर्ती

सीनियर असिस्टेंट, सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट (कंप्यूटर), असिस्टेंट, लैबोरेटरी असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट, लाइब्रेरी अटेंडेंट और लैबोरेटरी अटेंडेंट जैसे पद खाली हैं. ये सभी नॉन-टीचिंग कैटेगरी के पद हैं.

शैक्षणिक योग्यता और अनुभव

यहां यह भी जानना जरुरी है कि सीनियर असिस्टेंट के लिए बैचलर डिग्री के साथ 3 साल का अनुभव जरूरी है. जूनियर असिस्टेंट और लाइब्रेरी अटेंडेंट के लिए 12वीं पास पर्याप्त है. टाइपिंग स्पीड और कंप्यूटर ज्ञान की भी मांग की गई है. लैब अटेंडेंट के लिए साइंस स्ट्रीम या आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए. 

आवेदन कैसे करें

इच्छुक उम्मीदवार यहां बताए गए आवेदन प्रक्रिया को फॉलो कर यह काम जल्दी कर पाएंगे. सबसे पहले www.dsc.du.ac.in पर जाएं. वहां दिए लिंक से DU रिक्रूटमेंट पोर्टल पर पहुंचें. नया अकाउंट बनाएं, लॉगिन करें और फॉर्म भरें. फोटो, साइन और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें. अंत में ऑनलाइन फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें. 

आवेदन शुल्क और अंतिम तिथि

इन पदों पर आवेदन करने के लिए आपको कुछ शुल्क भी जमा करना होगा. सामान्य वर्ग के लिए 1000 रुपये, ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/महिलाओं के लिए 800 रुपये और SC/ST/PwBD के लिए 600 रुपये फीस है. आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मई 2026 है. देरी से आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का फॉर्म रद्द हो सकता है. 

जरूरी सलाह

आवेदन से पहले पूरी नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें. सभी डिटेल्स सही भरें क्योंकि बाद में सुधार की सुविधा नहीं मिलेगी. दस्तावेजों की सत्यता जांच लें. ज्यादा जानकारी के लिए कॉलेज की वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें.