menu-icon
India Daily

LIVE Parliament Budget Session Live Updates: लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

Parliament Budget Session Live Updates: मंगलवार को, लोकसभा और राज्यसभा दोनों ही सुबह 11 बजे अपना काम शुरू करेंगे. लोकसभा में, सांसद रेल मंत्रालय के तहत अनुदान मांगों पर चर्चा जारी रखेंगे और वोट करेंगे.

Anuj
Edited By: Anuj
Parliament Budget Session Live Updates: लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित
Courtesy: Pinterest

Parliament Budget Session Live Updates: लोकसभा और राज्यसभा दोनों में कार्यवाही जारी है. लोकसभा में, सांसद रेल मंत्रालय के तहत अनुदान मांगों पर चर्चा की गई. यह चालू वित्त वर्ष के लिए चल रही बजट प्रक्रिया का एक हिस्सा है. राज्यसभा में, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के विनियोग विधेयक पेश करने की उम्मीद है. यह महत्वपूर्ण विधेयक सरकार को वर्ष के दौरान अपने खर्चों का भुगतान करने के लिए भारत की संचित निधि से धन निकालने की अनुमति देता है. 

सोमवार को राज्यसभा में एक तीखी बहस देखने को मिली. विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा सरकार पर हमला बोला. उन्होंने LPG सिलेंडरों की कमी के लिए सरकार को दोषी ठहराया और कहा कि केंद्र के पास इस संकट को हल करने के लिए कोई उचित योजना नहीं है. केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने इसका कड़ा जवाब दिया. उन्होंने कांग्रेस पर इस मुद्दे को राजनीतिक बनाने और लोगों के बीच अशांति पैदा करने की कोशिश करने का आरोप लगाया. नड्डा ने कहा कि इस समय देश को एकता की जरूरत है, विभाजन की नहीं. 

08:59:22 PM

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है.

08:31:57 PM

लोकसभा में रेल मंत्रालय से अनुदानों की मांगों पर लाए गए विपक्ष के कटौती प्रस्ताव गिरे

लोकसभा में रेल मंत्रालय से संबंधित वर्ष 2026-27 के लिए अनुदानों की मांगों पर लाए गए विपक्ष के कटौती प्रस्ताव गिर चुके हैं.

07:59:53 PM

राज्यसभा कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित

राज्यसभा कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित हो गई है. 

06:58:25 PM

राज्यसभा में विनियोग विधेयक 2026 पर चर्चा होने के बाद वित्त मंत्री दे रही जवाब

राज्यसभा में विनियोग विधेयक 2026 पर चर्चा होने के बाद वित्त मंत्री जवाब दे रही है.
 

05:16:20 PM

'तेजस्वी अपनी पार्टी को संभाल नहीं पा रहे...', क्रॉस-वोटिंग की खबरों पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान

क्रॉस-वोटिंग की खबरों पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि तेजस्वी अपनी पार्टी को संभाल नहीं पा रहे हैं.

04:38:52 PM

राज्यसभा में विनियोग विधेयक 2026 पर चर्चा

राज्यसभा में विनियोग विधेयक 2026 पर चर्चा की जा रही है.

03:58:34 PM

राज्यसभा में कल कार्यकाल पूरा होने पर कई सदस्यों को दी जाएगी विदाई: उपसभापति

उपसभापति ने कहा कि राज्यसभा में कल कार्यकाल पूरा होने पर कई सदस्यों को विदाई दी जाएगी.

03:16:34 PM

भारत की आर्थिक स्थिति निरंतर मजबूत हो रही है: राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत की आर्थिक स्थिति निरंतर मजबूत हो रही है.

02:39:24 PM

कांग्रेस(हरियाणा में एक सीट) जीत गई है- कुमारी शैलजा

कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर कहा, "कांग्रेस(हरियाणा में एक सीट) जीत गई है। मैं विधायकों को बधाई देती हूं."

02:38:31 PM

भाजपा चाहती है कि ये देश तेजी से आगे बढ़े- मनोज तिवारी

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर कहा, "भाजपा चाहती है कि ये देश तेजी से आगे बढ़े और पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ हो, सबका विकास हो."

02:37:17 PM

"निंदक नियरे राखिए, आंगन कुटी छवाय, बिन पानी, साबुन बिना, निर्मल करे सुभाय."

02:02:59 PM

राज्यसभा में कार्यवाही शुरू

01:42:18 PM

अनुदान मांगों पर आगे की चर्चा

लोकसभा में वर्ष 2026-27 के लिए रेल मंत्रालय के नियंत्रण के अधीन अनुदान मांगों पर आगे की चर्चा और मतदान किया गया.

01:07:42 PM

राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित

11:33:05 AM

कांग्रेस ने देश के साथ क्या अच्छा किया- निशिकांत दुबे

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, हमने आज से यह तय किया है कि तारीख अनुसार कांग्रेस ने देश के साथ क्या अच्छा किया...

11:31:26 AM

पीएम मोदी के प्रति विश्वास- दिनेश शर्मा

भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर कहा, "...भाजपा के प्रति जनता के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों का भी आकर्षण बढ़ा है। पीएम मोदी के प्रति विश्वास इस राज्यसभा चुनाव के परिणामों ने घोषित किया है..."

11:27:54 AM

बिहार में कांग्रेस पार्टी ने व्हिप तक जारी नहीं किया- संजय पासवान

भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर कहा, बिहार में कांग्रेस पार्टी ने व्हिप तक जारी नहीं किया.

11:26:48 AM

लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान दिए जा रहे सवालों के जवाब

राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों द्वारा पूछे गए, केंद्र प्रायोजित योजनाओं में केंद्रीय हिस्सेदारी जारी करने से संबंधित सवालों का उत्तर दिया.

11:12:35 AM

लोकसभा में कार्यवाही शुरू

11:12:01 AM

राज्यसभा में कार्यवाही शुरू

10:35:32 AM

आज राज्यसभा में क्या होगा?

10:34:24 AM

आज लोकसभा में क्या होगा?

10:31:22 AM

राज्यसभा चुनाव में NDA की शानदार विजय और महागठबंधन की शर्मनाक विजय हुई है- नीरज कुमार

JDU नेता नीरज कुमार ने राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर कहा, "राज्यसभा चुनाव में NDA की शानदार विजय और महागठबंधन की शर्मनाक विजय हुई है."

10:00:01 AM

रामगोपाल यादव ने बताया क्या होती है क्रॉस वोटिंग

समाजवादी पार्टी सांसद रामगोपाल यादव ने कहा, "...क्रॉस वोटिंग क्यों होती है? ऐसा तब होता है जब सत्ताधारी दल का विधानसभा का अध्यक्ष हो और सत्ताधारी दल दूसरी पार्टी के लोगों को क्रॉस वोटिंग करने के लिए कहती है...ऐसा तभी होता है..."

09:29:48 AM

AAP MP संजय सिंह ने की इस मुद्दे पर चर्चा की मांग

AAP MP संजय सिंह ने नियम 267 के तहत अपर हाउस में नोटिस दिया, जिसमें वेस्ट एशिया युद्ध के भारत की एनर्जी सिक्योरिटी, इकॉनमी, ट्रेड और बाहर से आए लोगों पर पड़ने वाले असर पर चर्चा की मांग की गई.

09:25:39 AM

लोकसभा आज कांग्रेस के आठ सांसदों का निलंबन लेगी वापस

लोकसभा आज कांग्रेस के आठ सांसदों का निलंबन वापस लेगी. इन सांसदों को पहले उनके असंसदीय व्यवहार के कारण पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया था.

09:25:30 AM

मल्लिकार्जुन खड़गे और जेपी नड्डा के बीच तीखी बहस

सोमवार को राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के बीच एलपीजी सिलेंडरों की कथित कमी को लेकर तीखी बहस हुई. खड़गे ने इस संकट के लिए केंद्र सरकार को ज़िम्मेदार ठहराया.

09:25:19 AM

निर्मला सीतारमण राज्यसभा में विनियोग विधेयक करेंगी पेश 

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही आज सुबह 11 बजे शुरू होगी. लोकसभा 2026-27 के लिए रेल मंत्रालय के तहत अनुदान मांगों पर चर्चा करने और मतदान करने के लिए पूरी तरह तैयार है. राज्यसभा में, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा विनियोग विधेयक पेश किए जाने की उम्मीद है.