Parliament Budget Session 2026 Live Updates: आज 13 फरवरी को संसद के बजट सत्र 2026 के पहले चरण का आखिरी दिन है. दोनों सदन की कार्यवाही न केवल विधायी कार्यों के लिहाज से, बल्कि राजनीतिक गरमागरम बहस के लिए भी बेहद अहम माना जा रहा. इसके बाद संसद की कार्यवाही तीन सप्ताह के लिए यानि 9 मार्च 2026 तक स्थगित रहेगी. पल-पल के अपडेट के लिए इंडिया डेली से जुड़े रहें.
01:45:00 PM
संसद के दोनों सदनों को स्थगित कर दिया गया है. दूसरे चरण की शुरुआत 9 मार्च से होगी.
12:25:48 PM
लोकसभा की कार्यवाही को 9 मार्च तक के लिए स्थगित किया गया है. वहीं राज्यसभा में चर्चा जारी है.
11:15:27 AM
लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष हंगामा शुरु हो गया है. हालात को देखते हुए सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर गई है.
10:20:01 AM
आज संसद के दोनों सदनों में बजट सत्र के पहले चरण का आखिरी दिन है.