History of First Human Kiss: शोध हर एक विषय पर होते रहते है. क्योंकि शोध इतिहास के सच से पर्दा उठता है. आज के समय हर एक देश रिसर्च पर बहुत इनवेस्टमेंट कर रहे हैं. शोध की कड़ी में वैज्ञानिकों ने एक विषय पर रिसर्च किया जिससे हर कोई भली भांति परिचित है. दरअसल, वैज्ञानिकों ने किस पर रिसर्च किया है. किस के बारे में हर शख्स जानता होगा. ये शब्द आज की युवा पीढ़ी की जुबा पर रहता है.
किस का इतिहास कितना पुराना है. इस बात को लेकर वैज्ञानिकों ने शोध में बड़ा खुलासा किया है. शोध में बात सामने आई है कि इंसानों ने वर्तमान समय से 4500 साल पहले सबसे पहला किस किया था.
इससे पहले पहले किस को लेकर कहा जाता था कि इंसानों ने सबसे पहले किस 3500 साल पहले किया था.
नई रिसर्च जर्नल साइंस में प्रकाशित हुआ है. इसमें बताया गया है कि इंसानों की पहली किस मध्य पूर्व के किसी स्थान पर हुई थी. जो सबूत मिले हैं उसके अनुसार इंसानों की पहली किस मेसोपोटामिया समाज के प्रारंभ में हुई थी.
इंसानों के बीच हुए पहले किस का प्रमाण (Photo- University of Copenhagen/PA)
विश्व की सबसे पुरानी सभ्यता कही जाने वाली मेसोपोटामिया के प्रारंभ में ही किस की शुरुआत हो चुकी थी. उस दौरान यहां किस संस्कृति का एक हिस्सा हुआ करता था.
वैज्ञानिकों ने पहले किस के बारे में प्रमाण देते हुए बताया मुंह में जो छाले होते हैं. संभव है कि छालों की बीमारी फैलने के पीछे का कारण चुंबन (Kiss) करना हो सकता है.
इससे पहले जो शोध हुए उसमें ये कहा गया था भारत में करीब 1500 ईसा पूर्व में इंसानों ने पहली बार किस किया था. लेकिन नए अध्ययन इस बात का सबूत देते हैं कि इंसानों के बीच पहली किस मध्य पूर्व (इराक और ईरान जैसे देश) में हुई थी. वो भी करीब 4500 साल पहले.