दिमाग को कंप्यूटर बना देंगे ये 9 सुपरफूड्स
कद्दू के बीज
कद्दू के बीजों में जिंक और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो दिमाग की नसों को मजबूत करने के साथ ही मेमोरी को बूस्ट करने व नर्व सिस्टम को कंट्रोल करने में मदद करते हैं.
ब्रोकली
ब्रोकली में फोलिक एसिड, ल्यूटिन जैसे तत्व होते हैं, जो दिमाग को हेल्दी रखते हैं.
हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक, पत्तोगोभी आदि हरी पत्तेदार सब्जियों में बीटा-कैरोटीन आदि कई तत्व पाए जाते हैं. इस कारण इनका सेवन मेमोरी बूस्ट करता है.
अखरोट
अखरोट में लाइकोपीन पाया जाता है. इस कारण इसको खाने से हैप्पी हार्मोन रिलीज होते हैं. यह दिमाग के लिए सुपरफूड है.
बादाम
बादाम में ट्रिप्टोफिन पाया जाता है. इसका सेवन दिमाग को हेल्दी रखने व मेमोरी को बूस्ट करने में सहायक होता है.
ग्रीन टी
ग्रीन टी पीने से दिमाग को हेल्दी रखने में मदद मिलती है. यह अल्जाइमर और पार्किंसन रोग को दूर करने में भी मददगार है.
डार्क चॉकलेट
डार्क चॉकलेट में फ्लेवोनॉयड्स होते हैं. इस कारण इसका सेवन याददाश्त बढ़ाने और मूड सुधारने में फायदेमंद होता है.
टमाटर
टमाटर में कैरोटीनॉयड होता है, जो मेमोरी से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है.
साबुत अनाज
साबुत गेहूं, दलिया, जौ और ब्राउन राइस का सेवन आपके शरीर में तंत्रिका तंत्र की क्षति को रोकने में मदद करता है. इसका सेवन आपकी मेमोरी को भी बूस्ट करता है.