ब्लास्ट से पहले AC देता है वार्निग, सिग्नल मिलते ही हो जाएं सावधान
हीटवेव का प्रकोप
इन दिनों देशभर में हीटवेव का प्रकोप चरम पर है. लोगों की बढ़ती परेशानी के कारण AC का इस्तेमाल भी तेजी से बढ़ गया है. लेकिन इससे जुड़े खतरे भी सामने आ रहे हैं.
AC ब्लास्ट
AC में ब्लास्ट और आग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि थोड़ी सी सावधानी और समय पर मेंटेनेंस से ऐसे हादसों से बचा जा सकता है.
असामान्य आवाजें
अगर आपका AC अचानक घिसने, पीसने या तेज झटकेदार आवाज करने लगे तो समझ लें कि समस्या गंभीर है. तुरंत AC बंद कर दें और किसी योग्य टेक्नीशियन को बुलाएं.
बार-बार बंद होना
AC खुद-ब-खुद बंद होकर फिर चालू हो रहा है तो यह ओवरलोडिंग या इलेक्ट्रिकल फॉल्ट का संकेत हो सकता है. यूनिट को पूरी तरह बंद कर मेन पावर से अलग करें और जांच करवाएं.
पानी का रिसाव
AC से लगातार पानी टपकना ड्रेनेज पाइप ब्लॉक होने या अंदरूनी समस्या दर्शाता है. रिसाव वाले हिस्से को साफ करें और एक्सपर्ट की मदद लें.
जलने की बदबू
AC से प्लास्टिक या जलती हुई वायरिंग जैसी गंध आना बहुत खतरनाक संकेत है. ऐसे में AC को तुरंत बंद करें, मुख्य स्विच से बिजली काट दें, कमरे को हवादार बनाएं और इलेक्ट्रीशियन को सूचित करें.
ओवरहीटिंग
इनडोर या आउटडोर यूनिट से ज्यादा गर्मी निकलना ओवरहीटिंग का संकेत है. AC को कुछ देर के लिए बंद रखें, उसके आसपास हवा का प्रवाह साफ करें. समस्या बनी रहने पर तुरंत सर्विस करवाएं.
नियमित सर्विसिंग
हर साल कम से कम एक बार प्रोफेशनल टेक्नीशियन से AC की पूरी जांच करवाएं. हर महीने फिल्टर साफ करें या बदलें, इससे यूनिट पर बोझ कम पड़ता है.
चारों ओर खुली ह
आउटडोर यूनिट के चारों ओर खुली हवा का रास्ता हो, ताकि गर्मी जमा न हो और केवल प्रमाणित और विश्वसनीय टेक्नीशियन को ही AC की मरम्मत करवाएं.