जानिए कब है और क्यों मनाया जाता है फादर्स डे?
कब मनाया जाएगा फादर्स डे 2026?
भारत समेत कई देशों में फादर्स डे 21 जून 2026, रविवार को मनाया जाएगा. यह हर साल जून के तीसरे रविवार को आता है.
कैसे हुई फादर्स डे की शुरुआत?
फादर्स डे की शुरुआत अमेरिका की सोनोरा स्मार्ट डोड की पहल से हुई, जिन्होंने पिताओं के सम्मान के लिए विशेष दिन की मांग की थी.
पिता से मिली प्रेरणा
सोनोरा के पिता विलियम जैक्सन स्मार्ट ने पत्नी के निधन के बाद अकेले छह बच्चों की परवरिश की थी.
पहली बार कब मनाया गया फादर्स डे?
19 जून 1910 को अमेरिका के स्पोकेन शहर में पहला फादर्स डे समारोह आयोजित किया गया था.
राष्ट्रीय मान्यता कब मिली?
इस खास दिन को 1972 में अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने फादर्स डे को आधिकारिक राष्ट्रीय दिवस का दर्जा दिया.
फादर्स डे क्यों है खास?
यह दिन पिताओं के प्रेम, संघर्ष, त्याग और बच्चों के जीवन में उनके योगदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है.
दुनिया भर में कैसे मनाया जाता है?
लोग कार्ड, उपहार, पारिवारिक भोज और खास संदेशों के जरिए अपने पिता के प्रति आभार व्यक्त करते हैं.