मिजोरम की ये 9 जगहें मानसून में बना देंगी आपकी ट्रिप यादगार


Reepu Kumari
19 Jun 2026

1. आइजोल (Aizawl)

    मिजोरम की राजधानी आइजोल पहाड़ियों की गोद में बसा है, मानसून में बादल यहां शहर को घेर लेते हैं.

2. वंतावंग फॉल्स (Vantawng Falls)

    थेनजोल के पास मौजूद यह झरना करीब 750 फीट की ऊंचाई से गिरता है, बारिश में इसका नजारा और भी शानदार हो जाता है.

3. रीक हिल्स (Reiek Hills)

    आइजोल से थोड़ी दूर रीक की पहाड़ियों से मानसून में बादलों का सागर देखने को मिलता है.

4. तामदिल झील (Tamdil Lake)

    हरियाली से घिरी यह शांत झील मानसून में और भी खूबसूरत दिखने लगती है.

5. डर्टलांग हिल्स (Durtlang Hills)

    आइजोल के पास स्थित यह जगह शहर के मनोरम नजारे दिखाती है, सुबह के वक्त यहां माहौल बेहद सुकूनभरा रहता है.

6. फॉकलैंट विलेज (Falkland Village)

    हरे-भरे पहाड़ों के बीच बसा यह गांव मानसून में फोटोग्राफी के शौकीनों की पहली पसंद बन जाता है.

7. चंपई (Champhai)

    म्यांमार बॉर्डर के पास बसा यह कस्बा अपनी खेती और पहाड़ी हरियाली के लिए जाना जाता है.

8. खुआंगचेरा गुफा (Khuangchera Cave)

    रीक के पास मौजूद यह गुफा कभी मिजो योद्धाओं का ठिकाना थी, मानसून में यहां की हरियाली देखने लायक होती है.

9. डंपा टाइगर रिजर्व (Dampa Tiger Reserve)

    ममित जिले में फैला यह रिजर्व मानसून में जंगल की हरियाली और वाइल्डलाइफ देखने का बेहतरीन मौका देता है.

More Stories