वजन घटाने के लिए रोज खाएं ये 10 सुपर फूड्स


Shanu Sharma
30 Apr 2026

फिटनेस कोच ने बताया डायट

    वजन कम करने की जंग में ज्यादातर लोग कैलोरी घटाने और जंक फूड छोड़ने से शुरुआत करते हैं. लेकिन फिटनेस कोच विल स्टोन का कहना है कि कुछ खास तरह के रोजमर्रा के खाद्य पदार्थ शरीर को नैचुरली वजन घटाने में मदद कर सकते हैं.

पॉपकॉर्न

    पॉपकॉर्न कम कैलोरी और ज्यादा वॉल्यूम वाला यह स्नैक है, जो भूख और बेचैनी को तुरंत शांत कर देता है. इससे कैलोरी की कमी होने के बावजूद खाने की इच्छा नहीं सताती.

अंडा

    पूरे अंडे खाएं, ये जल्दी भूख मिटाते हैं और बेसल मेटाबॉलिज्म (शरीर की बेसिक कैलोरी बर्निंग क्षमता) को बढ़ाने में मदद करते हैं.

लीन प्रोटीन

    लीन प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत. यह पचने के दौरान कैलोरी बर्न करता है, मांसपेशियां बनाता है और लंबे समय तक पेट भरा रखता है.

ब्रोकली

    ब्रोकली बहुत कम कैलोरी और ज्यादा मात्रा वाली सब्जी है. इसमें भरपूर फाइबर होता है जो पेट की सेहत सुधारता है और घंटों तक भूख नहीं लगने देता.

ब्लैक कॉफी

    ब्लैक कॉफी फैट बर्न करने का आसान और असरदार तरीका है. इससे एनर्जी बढ़ाती है और वजन घटती है.

ग्रीक योगर्ट

    ग्रीक योगर्ट प्रोटीन से भरपूर होता है . यह मीठा खाने की क्रेविंग को कंट्रोल रखता है और वजन घटाने की प्रक्रिया को आसान बनाता है.

सफेद मछली

    सफेद मछली में कम कैलोरी और हाई प्रोटीनहोती है. फैट का सेवन कम रखते हुए मांसपेशियों को जरूरी पोषण प्रदान करती है.

सेब

    सेब को चबाने में समय लगता है, जिससे आप धीरे खाते हैं और जल्दी पेट भरा महसूस होता है. फाइबर से भरपूर होने के कारण पाचन भी बेहतर होता है.

ओट्स

    ओट्स घंटों तक पेट भरा रखते हैं, इंसुलिन के अचानक बढ़ने से बचाते हैं और भूख पर अच्छा नियंत्रण रखते हैं.

More Stories