menu-icon
India Daily

मौसम है सुहावना लॉन्ग वीकेंड पर पार्टनर के साथ घूमने का बहाना, एक्सप्लोर कर आएं ये 5 खूबसूरत जगहें

मई का मौसम और वीकेंड मिलकर लंबा ब्रेक दे रहा है. हल्की बारिश और सुहावना मौसम घूमने के लिए बिल्कुल सही है. अगर आप दिल्ली-NCR या आसपास रहते हैं तो इन पांच खूबसूरत प्लेस को एक्सप्लोर कर सकते हैं.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
मौसम है सुहावना लॉन्ग वीकेंड पर पार्टनर के साथ घूमने का बहाना, एक्सप्लोर कर आएं ये 5 खूबसूरत जगहें
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: वीकेंड आते ही दिमाग में सबसे पहला ख्याल यही आता है कहां घूमने जाएं. खासकर तब जब मौसम भी शानदार हो. मई का महीना शुरू होते ही मौसम ने एकदम मनमोहक रूप ले लिया है. कभी हल्की बारिश तो कभी सुहावनी धूप, दिन का तापमान न ज्यादा गर्म है और न रातें बहुत ठंडी. ऐसे में शनिवार-रविवार का लंबा वीकेंड घूमने-फिरने का शानदार मौका दे रहा है. रोज की भागदौड़ से थके लोग अब छोटी छुट्टी पर अपने पार्टनर या फ्रेंड्स के साथ कहीं दूर जाना चाहते हैं. अगर आप भी प्लान बना रहे हैं तो ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं. इन जगहों पर जा सकते हैं.

ऋषिकेश-एडवेंचर और आध्यात्म 

दिल्ली से महज चार-पांच घंटे की दूरी पर स्थित ऋषिकेश इस वीकेंड के लिए फेमस ऑप्शन है. यहां गंगा किनारे शांत बैठना, योग और मेडिटेशन सेशन्स लेना और रिवर राफ्टिंग का रोमांच एक साथ मिलता है. अभी का मौसम राफ्टिंग के लिए भी उपयुक्त है और शहर का माहौल पूरी तरह सुकून भरा है. युवा और एडवेंचर प्रेमी दोनों के लिए यह जगह परफेक्ट है. 

मसूरी-पहाड़ों की रानी में ठंडी हवाओं का आनंद

मसूरी को क्वीन ऑफ हिल्स भी कहा जाता है. इस समय यहां की ठंडी हवाएं, घने जंगल और दूर तक फैला पहाड़ी नजारा मन को मोह लेता है. मॉल रोड पर घूमना, पॉइंट्स घूमना और फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताना यहां बहुत मजेदार होता है. कपल्स और परिवार दोनों के लिए मसूरी इस मौसम में बेहद आकर्षक है.

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क-जंगल सफारी का रोमांच

प्रकृति और वाइल्डलाइफ प्रेमियों के लिए जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क इस वीकेंड पर बेस्ट डेस्टिनेशन है. अभी मौसम ऐसे जानवरों को देखने के लिए अच्छा है. जंगल सफारी पर निकलना, हाथी और बाघ की झलक पाना और जंगल की शांति का आनंद लेना इस ट्रिप को यादगार बना देगा. प्रकृति के करीब आने का यह शानदार मौका है.

 नैनीताल-झीलों का खूबसूरत शहर

नैनीताल अपनी बड़ी झील, नौका विहार और शांत वातावरण के लिए मशहूर है. यहां पहाड़ों के बीच घूमना, बोटिंग करना और लोकल मार्केट में शॉपिंग करना बहुत रिलैक्सिंग है. परिवार के साथ या दोस्तों के साथ घूमने के लिए नैनीताल इस समय बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. ठंडी हवा और सुंदर नजारे आपको पूरी तरह तरोताजा कर देंगे.

जयपुर-राजसी इतिहास और संस्कृति का अनुभव

जो लोग ज्यादा दूर नहीं जाना चाहते, उनके लिए जयपुर एक शानदार ऑप्शन है. इस समय यहां का मौसम अभी ज्यादा गर्म नहीं पड़ा है. हवा महल, आमेर किला, सिटी पैलेस और जंतर मंतर जैसी जगहों को आराम से देखा जा सकता है. राजस्थानी खान-पान, रॉयल माहौल और रंगीन बाजार इस ट्रिप को याद रखने लायक बना देंगे.