menu-icon
India Daily

इजरायली मरीज को धमकाने वाली नर्स पर गिरी गाज, किया गया सस्पेंड, जानें पूरा मामला

वीडियो सामने आने के बाद अबु लेब्दे और एक अन्य कर्मचारी को अस्पताल से निलंबित कर दिया गया है. यह वीडियो कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हुआ था. इस वीडियो को हॉस्पिटल के अंदर रिकॉर्ड क्या गया था जिसे एक इजरायली कॉन्टेंट क्रिएटर ने पब्लिश किया है.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
इजरायली मरीज को धमकाने वाली नर्स पर गिरी गाज, किया गया सस्पेंड, जानें पूरा मामला

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में कथित तौर पर एक इजरायली मरीज को धमकाने के आरोप में पुलिस ने एक नर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है. 26 साल की एक नर्स सारा अबु लेब्दे का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्हें एक इजरायली मरीज को धमकाते हुए देखा गया था. पुलिस ने नर्स सारा पर तीन आरोप लगाए हैं जिनमें किसी समूह के खिलाफ हिंसा की धमकी देना और जान से मारने की धमकी देना शामिल है.

दो पर गिरी गाज
वीडियो सामने आने के बाद अबु लेब्दे और एक अन्य कर्मचारी को अस्पताल से निलंबित कर दिया गया है. यह वीडियो कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हुआ था.

इस वीडियो को हॉस्पिटल के अंदर रिकॉर्ड क्या गया था जिसे एक इजरायली कॉन्टेंट क्रिएटर ने पब्लिश किया है. हालांकि अधिकारियों का कहना है कि इन लोगों ने किसी भी मरीज को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है.