menu-icon
India Daily

IndiGo की बड़ी लापरवाही! 24 घंटे भूखे-प्यासे एयरपोर्ट पर फंसे 400 से ज्यादा यात्री, सोशल मीडिया पर निकाला गुस्सा

IndiGo Flight News: इंडिगो के यात्रियों ने X पर अपनी परेशानी शेयर की, यह बताते हुए कि एयरलाइन ने उन्हें भोजन और आवास देने का वादा किया था, लेकिन लाउंज इतने छोटे थे कि लगभग 500 फंसे हुए लोगों को जगह नहीं मिल पाई. यात्रियों ने यह भी दावा किया कि 24 घंटे से अधिक की देरी के बावजूद एयरलाइन के स्टाफ से उन्हें कोई मदद या समर्थन नहीं मिला.

princy
Edited By: Princy Sharma
IndiGo की बड़ी लापरवाही! 24 घंटे भूखे-प्यासे एयरपोर्ट पर फंसे 400 से ज्यादा यात्री, सोशल मीडिया पर निकाला गुस्सा
Courtesy: Pinterest

IndiGo passenger stranded Istanbul Airport: इस्तांबुल एयरपोर्ट पर 400 से ज्यादा इंडिगो यात्रियों को 24 घंटे से ज्यादा समय तक फंसा रहना पड़ा. दिल्ली और मुंबई जाने वाली फ्लाइट्स में लगातार देरी ने यात्रियों को परेशान कर दिया. सोशल मीडिया पर यात्री अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं, जहां उन्होंने एयरलाइन पर खराब कम्युनिकेशन, भोजन और सुविधा उपलब्ध कराने में नाकामी का आरोप लगाया है.

12 दिसंबर की रात 8:10 बजे इस्तांबुल से दिल्ली के लिए रवाना होने वाली फ्लाइट को अगले दिन दोपहर 1:30 बजे तक के लिए टाल दिया गया. यात्रियों को एयरपोर्ट पर बिना सही जानकारी और सहायता के छोड़ दिया गया. मुंबई जाने वाली फ्लाइट, जो रात 8:15 बजे रवाना होनी थी, पहले रात 11:00 बजे के लिए टाली गई और फिर अगले दिन सुबह 10:00 बजे के लिए.

यात्रियों की नाराजगी

सोशल मीडिया पर यात्रियों ने आरोप लगाया कि इंडिगो ने न तो उन्हें सही जानकारी दी और न ही भोजन और रहने की व्यवस्था की. यात्रियों का कहना था कि तुर्किश एयरलाइंस के स्टाफ ही अपडेट दे रहे थे, जबकि इंडिगो ने कोई official घोषणा नहीं की. कई यात्रियों ने कहा कि उन्हें लाउंज एक्सेस का वादा किया गया था, लेकिन लाउंज इतना भरा हुआ था कि वे वहां भी नहीं जा सके.

इंडिगो ने दी सफाई 

शिकायतों पर इंडिगो ने सोशल मीडिया पर माफी मांगी और यात्रियों से निजी संदेश के जरिए जानकारी साझा करने को कहा. एयरलाइन ने कहा, 'हमें खेद है. कृपया अपना पीएनआर और संपर्क डिटेल्स डीएम करें, ताकि हम आपकी मदद कर सकें.' हालांकि, एयरलाइन ने देरी के कारण स्पष्ट नहीं किए. 

इंडिगो को 2024 की वैश्विक रैंकिंग में दुनिया की सबसे खराब एयरलाइनों में से एक बताया गया है. एयरहेल्प की रिपोर्ट में इंडिगो को 109 में से 103वां स्थान दिया गया, जहां इसका स्कोर 4.80 रहा.