Aaj Ka Mausam: अगले दो दिनों के लिए मौसम विभाग ने दक्षिण भारत में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है. साथ ही पूर्वी भारत में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. पश्चिमि विक्षोभ के असर के कारण हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में बारिश और वर्फबारी समेत ओलावृष्टि की संभावना जताई है. आईएमडी ने यूपी-बिहार समेत सभी उत्तरी राज्यों में आंधी और बिजली गिरने के साथ ओले गिरने का खतरा बताया है.
बुधवार-गुरुवार को उत्तर प्रदेश में हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है. जिससे लोगों को लू और गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने यूपी में 4 मई यानि कल मौसम का फिर से सक्रिय होने का पूर्वानुमान जताया है. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को राज्य के कई जिलों में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश के साथ ओले गिरने व आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में तेज रफ्तार से हवा चलने की भी चेतावनी दी है.
पिछले दिनों हुई बारिश के चलते दिल्ली एनसीआर में मौसम में नहीं बनी हुई है.मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 3 और 4 मई को वेस्टर्न डिस्टर्वेंस का असर फिर से तेज हो सकता है, जिससे आंधी और बारिश का येलो अलर्ट भी रहेगा. आज से मौसम में बदलाव दिखने के आसार हैं, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और धूप से राहत मिलेगी. बादल छाए रहने के चलते तापमान में भी गिरावट आएगी. आईएमडी के अनुसार दिल्ली-एनसीआर का तापमान 36 डिग्री सेल्सीयस के आस पास रह सकता है. साथ ही एक्यूआई में भी सुधार होगा.
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश और राजस्थान के लिए भी मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है. राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्वेंस के असर के चलते मंगलवार तक तेज धूल भरी आंधी और बारिश के रुक रुक कर होने के आसार बने हैं. वहीं मध्य प्रदेश में अगले कुछ घंटों में मौसम बदल सकता है. आएमडी केंद्र भोपाल ने जानकारी दी है कि कई जिलों में आंधी और हल्की बारिश होने के आसार हैं. इसके चलते तापमान में भी गिरावट हो सकती है.
पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते उत्तराखंड में 5 मई तक मौसम खबर रहेगा. ऊंची जगहों पर बारिश और तेज आंधी के साथ ओले गिरने की चेतावनी है. राज्य के मैदानी इलाकों- हरिद्वार, चंपावत, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, ऊधम सिंह नगर और नैनीताल में मौसम बिगड़ने की संभावना जताई गई है. वहीं पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और चमोली सहित उत्तरकाशी में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. हिमाचल में 3 से 7 मई तक लगातार मौसम खराब रहने की जानकारी मौसम विभाग ने जारी है. लगातार बारिश होने के चलते तापमान में भी कमी आएगी.
पूर्वोत्तर में कई दिनों से बारिश के कारण हालात बिगड़ते जा रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार अगले हफ्ते तक सिक्किम, अरूणाचल प्रदेश, असम, नागालैंड, ओडिशा, झारखंड, और पश्चिम बंगाल में बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है. 8 मई तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान विभाग ने जारी किया है.
केरल-तमिलनाडू में मौसम बदला हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार अगले हफ्ते तक लोगों को गर्मी और हीटवेव से राहत रहेगी. साथ ही कई राज्यों में बारिश होने के आसार हैं, जिससे तापमान भी गिरेगा और लोगों को राहत मिलेगी.