menu-icon
India Daily

Mardaani 3: खाकी वर्दी पहन वापसी कर रही हैं मर्दानी, रानी मुखर्जी की फिल्म इस दिन होगी रिलीज

Mardaani 3: यश राज फिल्म्स की मर्दानी हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी एकल महिला प्रधान फ्रैंचाइज में से एक है, जिसने पिछले 10 सालों में लोगों का खूब प्यार और तारीफें बटोरी है. इस ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइज को पिछले एक दशक में लोगों से खूब प्यार मिला है.

babli
Edited By: Babli Rautela
Mardaani 3: खाकी वर्दी पहन वापसी कर रही हैं मर्दानी, रानी मुखर्जी की फिल्म इस दिन होगी रिलीज
Courtesy: Social Media

Mardaani 3: यश राज फिल्म्स की मर्दानी हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी एकल महिला प्रधान फ्रैंचाइज में से एक है, जिसने पिछले 10 सालों में लोगों का खूब प्यार और तारीफें बटोरी है. इस ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइज को पिछले एक दशक में लोगों से खूब प्यार मिला है. अब आज, मर्दानी 2 की रिलीज की सालगिरह पर, VRF ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की कि वह मर्दानी 3 बना रहा है, जिसमें रानी मुखर्जी एक बार फिर एक पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय का किरदार निभाएंगी. भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक, रानी मुखर्जी, मर्दानी के रूप में एकल मेन रोल निभाने वाली ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइज की एकमात्र एक्ट्रेस हैं.

रानी मुखर्जी फिर लौटेंगी ‘मर्दानी 3’ में

यशराज फिल्म्स ने फैंस के लिए खास तोहफा देते हुए ‘मर्दानी 3’ की घोषणा की. रानी मुखर्जी एक बार फिर बहादुर पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के रोल में नजर आएंगी. यशराज फिल्म्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस खबर को साझा करते हुए लिखा, 'इंतजार खत्म हुआ! रानी मुखर्जी ‘मर्दानी 3’ में शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में वापसी कर रही हैं. यह फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.'

2025 में शुरू होगी शूटिंग

रानी मुखर्जी, जो भारतीय सिनेमा की सबसे शानदार एक्ट्रेस में से एक हैं, ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हम अप्रैल 2025 से ‘मर्दानी 3’ की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं. पुलिस की वर्दी पहनना और इस साहसी किरदार को निभाना हमेशा से मेरे लिए खास रहा है. इस फिल्म को मैं उन सभी गुमनाम बहादुर पुलिस अधिकारियों को समर्पित करना चाहती हूं, जो निस्वार्थ भाव से हर दिन हमारी सुरक्षा के लिए काम करते हैं.'

रानी मुखर्जी ने इस बार की कहानी को लेकर काफी उत्साह जताया है. उन्होंने कहा, 'जब हमने ‘मर्दानी 3’ बनाने की योजना बनाई, तो हमारा मकसद था कि हमें एक ऐसी कहानी मिले जो फ्रेंचाइजी को एक नए स्तर पर ले जाए. इस बार की कहानी बहुत ही रोमांचक और चुनौतीपूर्ण है. मुझे उम्मीद है कि दर्शक इसे देखकर उतना ही उत्साहित होंगे, जितना हम इसे बनाने में हो रहे हैं.

उन्होंने आगे कहा, ‘मर्दानी’ एक बेहद पसंद की जाने वाली फ्रेंचाइजी है. दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरना हमारी जिम्मेदारी है. हम पूरी कोशिश करेंगे कि इस बार का अनुभव पहले से ज्यादा प्रभावशाली और यादगार हो. ‘मर्दानी 3’ डार्क, डेडली और ब्रूटल होगी.

2026 में सिनेमाघरों में होगी रिलीज

‘मर्दानी 3’ से जुड़े हर ऐलान ने फैंस के उत्साह को बढ़ा दिया है. 2026 में रिलीज होने वाली इस फिल्म के जरिए रानी मुखर्जी एक बार फिर सशक्त महिला अधिकारी के रोल में अपनी छाप छोड़ेंगी. यह देखना दिलचस्प होगा कि ‘मर्दानी 3’ किस तरह से दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरती है.