menu-icon
India Daily

मुश्किल में फंसे श्रद्धा कपूर, नोरा फतेही और ओरी! दाऊद इब्राहिम के ड्रग सिंडिकेट जांच में आए ये सितारे

श्रद्धा कपूर, नोरा फतेही, उनके भाई सिद्धार्थ कपूर, सोशल मीडिया स्टार ओरहान अवतारमानी, रैपर लोका, डायरेक्टर जोड़ी अब्बास-मस्तान और जीशान सिद्दीकी जैसे स्टार्स का नाम दाऊद इब्राहिम के ड्रग सिंडिकेट की जांच में सामने आया है.

antima
Edited By: Antima Pal
मुश्किल में फंसे श्रद्धा कपूर, नोरा फतेही और ओरी! दाऊद इब्राहिम के ड्रग सिंडिकेट जांच में आए ये सितारे
Courtesy: x

बॉलीवुड की चमक-दमक वाली दुनिया में अचानक एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने दाऊद इब्राहिम से जुड़े एक बड़े ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है. इस जांच में कई बड़े सितारों के नाम सामने आए हैं, जिनमें श्रद्धा कपूर, नोरा फतेही, उनके भाई सिद्धार्थ कपूर, सोशल मीडिया स्टार ओरहान अवतारमानी, रैपर लोका, डायरेक्टर जोड़ी अब्बास-मस्तान और जीशान सिद्दीकी जैसे नाम शामिल हैं. पुलिस अब इन सबको समन भेजकर पूछताछ करेगी.

यह खबर मीडिया रिपोर्ट्स से सामने आई है, जो पूरे इंडस्ट्री में हलचल मचा रही है. क्या है पूरा मामला? यह सिंडिकेट वांटेड ड्रग लॉर्ड सलीम डोला चला रहा था, जो दाऊद इब्राहिम का करीबी बताया जा रहा है. सलीम दुबई से ऑपरेट करता था और मेफेड्रोन (जिसे MD, M-Cat या Meow Meow भी कहते हैं) जैसे ड्रग्स को भारत के 7-8 राज्यों में सप्लाई करता था. इतना ही नहीं, बड़ी मात्रा में ड्रग्स विदेश भी स्मगल किए जाते थे. इस रैकेट का टोटल वैल्यू करीब 252 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

मुश्किल में फंसे श्रद्धा कपूर, नोरा फतेही और ओरी!

फरवरी 2024 में शुरू हुई छोटी कार्रवाई अब इतनी बड़ी हो गई है कि 15 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं. सलीम का बेटा ताहेर डोला, जिसे अगस्त में UAE से एक्सट्राडाइट किया गया, ने पूछताछ में कई राज खोले. कन्फिडेंशियल डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक ताहेर ने बताया कि उसने भारत और विदेशों में कई ड्रग पार्टियां आयोजित कीं, जहां बॉलीवुड स्टार्स, मॉडल्स, रैपर्स, फिल्ममेकर्स और यहां तक कि दाऊद इब्राहिम के रिश्तेदार भी शामिल होते थे. 

दाऊद इब्राहिम के ड्रग सिंडिकेट जांच में आए ये सितारे

एक रिपोर्ट में लिखा है, 'ताहेर ने अलीशा पारकर, नोरा फतेही, श्रद्धा कपूर व उनके भाई सिद्धार्थ कपूर, जीशान सिद्दीकी, ऑरी उर्फ ओरहान, अब्बास मस्तान, लोका और कई अन्य के साथ पार्टियां कीं. वह खुद इनमें शामिल होता था और ड्रग्स भी सप्लाई करता था." अलीशा पारकर दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के बेटे हैं. इंटरेस्टिंग बात ये है कि श्रद्धा कपूर ने 2017 में आई फिल्म 'हसीना पारकर' में दाऊद इब्राहिम की बहन का रोल निभाया था, जबकि उनके भाई सिद्धार्थ ने दाऊद का किरदार किया था. 

अब रियल लाइफ में ये कनेक्शन सुर्खियां बटोर रहा है. मुंबई क्राइम ब्रांच अब इन नामों वाले सभी लोगों को बुलाकर स्टेटमेंट रिकॉर्ड करेगी. जांच में ये पता लगाया जाएगा कि कौन-कौन इन पार्टियों में शामिल था और ड्रग्स का इस्तेमाल हुआ या नहीं. ANC चीफ ने कहा कि वे किसी को बख्शेंगे नहीं, चाहे वो कितना भी बड़ा स्टार हो. ED भी इस केस में शामिल हो गई है. अभी तक ये सिर्फ आरोप हैं, लेकिन सबूत मिलने पर सख्त एक्शन हो सकता है.