menu-icon
India Daily

अभिनव कश्यप से टसल के बावजूद सलमान खान ने किया अनुराग कश्यप की 'बंदर' का सपोर्ट, बेहद खास है वजह

सलमान खान ने पुराने विवादों को पीछे छोड़ते हुए अनुराग कश्यप की फिल्म बंदर को सपोर्ट किया है. बॉबी देओल स्टारर फिल्म का टीजर शेयर करते हुए सलमान ने खास अंदाज में फैंस को फिल्म देखने की अपील की.

babli
Edited By: Babli Rautela
अभिनव कश्यप से टसल के बावजूद सलमान खान ने किया अनुराग कश्यप की 'बंदर' का सपोर्ट, बेहद खास है वजह
Courtesy: AI

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली और बड़े दिल की वजह से चर्चा में हैं. लंबे समय से फिल्ममेकर अनुराग कश्यप के साथ विवादों में रहने के बावजूद सलमान ने अब उनके भाई अनुराग कश्यप की आने वाली फिल्म बंदर को खुलकर सपोर्ट किया है. इन दिनों सलमान अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं जिसमें उनके साथ नयनतारा नजर आने वाली हैं. इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर बॉबी देओल और सान्या मल्होत्रा की फिल्म बंदर का टीजर शेयर कर सभी का ध्यान खींच लिया.

सलमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का टीजर पोस्ट करते हुए लिखा कि बंदर का टीजर आ चुका है और यह फिल्म 5 जून को रिलीज होगी. इसके साथ ही उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी खास अंदाज में फिल्म को प्रमोट किया.

सलमान खान ने किया बॉबी देओल की फिल्म को सपोर्ट

सलमान ने मजेदार शब्दों में बॉबी देओल और फिल्म की तारीफ करते हुए फैंस से कहा कि फिल्म देखने जरूर जाएं और दोस्तों के साथ थिएटर में इसका मजा लें. उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. सबसे दिलचस्प बात यह रही कि बंदर को अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया है. ऐसे में सलमान का यह साथ काफी खास माना जा रहा है क्योंकि अनुराग के भाई अभिनव कश्यप और सलमान के बीच लंबे समय से तनाव की खबरें सामने आती रही हैं. देखा जाए तो सलमान ने न ही अनुराग और न ही अभिनव बल्कि बॉबी देओल को सपोर्ट किया है.

अभिनव कश्यप और सलमान खान का विवाद

अभिनव कश्यप कई बार सलमान खान और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगा चुके हैं. उन्होंने पहले दावा किया था कि फिल्म दबंग के दौरान उनके साथ गलत व्यवहार हुआ और उन्हें सही क्रेडिट नहीं मिला. इतना ही नहीं उन्होंने सलमान पर इंडस्ट्री में दबाव बनाने जैसे आरोप भी लगाए थे. हाल ही में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में अभिनव ने पुरानी बातों को फिर दोहराया. उन्होंने दावा किया कि फिल्म तेरे नाम के दौरान अनुराग कश्यप के लिए हालात इतने मुश्किल हो गए थे कि उन्हें प्रोजेक्ट छोड़ना पड़ा.

इन आरोपों पर सलमान खान ने भी अपना रिएक्शन साझा किया है. बिग बॉस के एक एपिसोड में उन्होंने बिना नाम लिए कहा था कि अगर किसी को अपने परिवार की चिंता करनी है तो पहले अपने परिवार का ध्यान रखना चाहिए और अपने करीबियों से प्यार करना चाहिए.

कब रिलीज हो रही है बॉबी देओल की बंदर

फिल्म बंदर की बात करें तो इसका टीजर 7 मई को रिलीज किया गया. टीजर में बॉबी देओल एक ऐसे स्टार के किरदार में नजर आ रहे हैं जिसकी जिंदगी एक बड़े विवाद में फंस जाती है. वहीं उसकी बहन उसे बचाने के लिए संघर्ष करती दिखाई देती है.