menu-icon
India Daily

'साल में 2 फिल्मों से आप स्टार नहीं बन जाते', किन लोगों पर निशाना साध रही हैं अमीषा पटेल? X पर लगाई क्लास

अमीषा पटेल ने अपने एक्स अकाउंट पर कुछ ऐसा पोस्ट किया है जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है. एक्ट्रेस ने पोस्ट में उन एक्ट्रेसेस को टार्गेट किया है जो साल में 1 या 2 फिल्में करके खुद को स्टार करती हैं.

babli
Edited By: Babli Rautela
'साल में 2 फिल्मों से आप स्टार नहीं बन जाते', किन लोगों पर निशाना साध रही हैं अमीषा पटेल? X पर लगाई क्लास
Courtesy: AI

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल अकसर अपने बयानों और फैशन सेंस के लिए खबरों में बनी रहती हैं. हाल ही में अब एक्ट्रेस ने अपने 'एक्स' पर ट्वीट कर कुछ ऐसा लिखा कि हर कोई बस सोचता ही रह गया. बता दें की अमीषा पटेल ने युवा पीढ़ी की एक्ट्रेसेस और उनके PR की बनाई हुई इमेज के तरीके पर तंज कसा है.

शुक्रवार को, एक्ट्रेस ने X पर पोस्ट शेयर किया, जिनमें उन्होंने उन एक्ट्रेसेस के बारे में बात की जो बॉक्स-ऑफिस पर कोई बड़ी हिट न देने के बावजूद इंडस्ट्री में टॉप पोजिशन पर होने का दावा करती हैं. एक ट्वीट में उन्होंने लिखा था, 'खुद को सुपरस्टार तभी कहो जब तुमने ऐसा कोई काम किया हो जिसने बॉक्स-ऑफिस पर इतिहास रचा हो और धूम मचा दी हो. तब तक, खुद को सुपरस्टार कहने के लिए PR के खेल खेलना बंद करो. सॉरी, लेकिन यही कड़वी सच्चाई है.'

किस पर निशाना साध रहीं हैं अमीषा पटेल?

एक और ट्वीट में अमीषा ने लिखा था, 'बहुत सी ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने अपने करियर में अब तक एक भी सोलो ब्लॉकबस्टर फिल्म नहीं दी है, फिर भी वे साल में 2 एवरेज फिल्में करके और कुछ शूटिंग सेट पर जाकर खुद को स्टार कह रही हैं; सिर्फ सेट पर होने से आप स्टार नहीं बन जाते. आप बस एक ऐसे एक्टर बन जाते हैं जो किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा है.'

अमीषा यहीं नहीं रुकीं. उन्होंने एक और तीखे शब्दों वाला पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा था, 'ज्यादातर एक्ट्रेसेस, जिन्होंने अपने करियर में एक भी ऐसी फिल्म नहीं दी है जिसने बॉक्स-ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की हो, वे अपनी PR टीमों को पैसे देकर खुद को नंबर 1 और नंबर 2 कहलवा रही हैं? सच में? यह 2026 है, 2000 नहीं; आज के जमाने में 100 करोड़ कुछ भी नहीं हैं.'

'PR मशीनरी का इस्तेमाल बंद करो'

इतना ही नहीं अमीषा पटेल ने आगे कहा, 'कोई भी स्टार ग्लोबल सुपरस्टार तभी बनता है जब वह पूरी दुनिया में कोई बहुत बड़ी हिट फिल्म देता है. किसी भी एक्टर के लिए दुनिया में कहीं भी किसी भी प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना हमेशा एक अच्छा एहसास होता है. लेकिन आप सुपरस्टार तभी बनते हैं जब आप वो बड़ी हिट फिल्में दे चुके हों. PR मशीनरी का इस्तेमाल बंद करो.'

अपनी बात को खत्म करते हुए अमीषा ने लिखा की, 'कहो ना प्यार है, गदर 1 या गदर 2... एक नहीं, बल्कि हीरोइन के तौर पर मैंने 3 सबसे बड़ी सोलो ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, जिनमें तीनों ही फिल्मों में सबसे ज्यादा दर्शक आए. और आज भी, ये फिल्में मेरे को-स्टार्स के करियर की भी सबसे बड़ी हिट फिल्में हैं... लेकिन दूसरी हीरोइनों के मुकाबले, मेरी 'फेक PR मशीनरी' कमजोर है,'