कॉलीवुड सुपरस्टार विजय इस समय तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा नाम बन चुके हैं. उनकी पार्टी TVK ने 2026 विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन किया और राज्य की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है. विजय ने पेरम्बूर और तिरुचिरापल्ली ईस्ट सीट से चुनाव जीतकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है. विजय के शपथ ग्रहण से पहले एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में तृषा मजाकिया अंदाज में कहती नजर आ रही हैं कि वह एक दिन तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनना चाहती हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल ये वीडियो एक पुराने इंटरव्यू का हिस्सा बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में तृषा ने हल्के फुल्के अंदाज में अपनी राजनीतिक इच्छा जाहिर की थी. उन्होंने हंसते हुए कहा था कि अगले 10 सालों में वह मुख्यमंत्री पद हासिल कर सकती हैं. उस दौरान उन्होंने अपने फैंस से मजाक में कहा था कि अगर वह चुनाव लड़ें तो उन्हें वोट जरूर दें. तृषा ने इंटरव्यू में कहा था कि वह सच में तमिलनाडु की CM बनना चाहती हैं और लोगों को इंतजार करना चाहिए. हालांकि बातचीत के दौरान उनके चेहरे के भाव और हंसी साफ बता रहे थे कि वह यह सब मजाक में कह रही थीं.
Remembered the scene from Pushpa 2
— Vineeth K (@DealsDhamaka) May 4, 2026
CM changed for his wife … if rumours are true, could be a perfect match ✍🏾✍🏾✍🏾
Btw, Trisha Bday is May 4th as well#TamilNadu pic.twitter.com/V6aL2AjqE5
अब ध्यान देने वाली बात यह है कि यह क्लिप विजय के मुख्यमंत्री बनने से ठीक पहले वायरल हो रही है. सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो को विजय के मौजूदा राजनीतिक सफर से जोड़कर देख रहे हैं. कई लोग मजेदार मीम्स और पोस्ट शेयर कर रहे हैं. बता दें की पिछले कुछ सालों से विजय और तृषा के रिश्ते को लेकर भी लगातार चर्चाएं होती रही हैं. हालांकि दोनों सितारों ने कभी इन खबरों पर खुलकर कुछ नहीं कहा. लेकिन चुनाव नतीजों वाले दिन तृषा का विजय के चेन्नई घर पहुंचना फिर से सुर्खियों में आ गया.
फैंस का मानना है कि दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है. इसी वजह से तृषा विजय की जीत का जश्न मनाने पहुंची थीं. वहीं सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स इसे कथित अफेयर की अफवाहों से जोड़कर भी देख रहे हैं.