menu-icon
India Daily

Jolly LLB 3 X Review: 'ड्रामा, इमोशन्स का फुल पैकेज', अक्षय कुमार-अरशद वारसी की 'जॉली एलएलबी 3' को देख क्या बोली पब्लिक?

बॉलीवुड के पसंदीदा कोर्टरूम ड्रामा यानी 'जॉली एलएलबी 3' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी ने एक बार फिर दर्शकों को हंसाने और सोचने पर मजबूर कर दिया. फिल्म 2011 के उत्तर प्रदेश के भूमि अधिग्रहण विरोध पर आधारित है, जहां किसानों की जंग को हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाया गया है.

antima
Edited By: Antima Pal
Jolly LLB 3 X Review: 'ड्रामा, इमोशन्स का फुल पैकेज', अक्षय कुमार-अरशद वारसी की 'जॉली एलएलबी 3' को देख क्या बोली पब्लिक?
Courtesy: social media

Jolly LLB 3 X Review: बॉलीवुड के पसंदीदा कोर्टरूम ड्रामा यानी 'जॉली एलएलबी 3' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी ने एक बार फिर दर्शकों को हंसाने और सोचने पर मजबूर कर दिया. फिल्म 2011 के उत्तर प्रदेश के भूमि अधिग्रहण विरोध पर आधारित है, जहां किसानों की जंग को हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाया गया है. डायरेक्टर सुभाष कपूर ने पहले दो पार्ट्स की तरह ही कॉमेडी, ड्रामा और सोशल मैसेज का शानदार मिश्रण तैयार किया है.

रिलीज के पहले ही दिन सोशल मीडिया पर तहलका मच गया. एक्स पर दर्शक अपनी राय बांटने लगे। कई यूजर्स ने इसे '2025 का सबसे अच्छा बॉलीवुड गिफ्ट' करार दिया. एक यूजर ने लिखा, 'जॉली एलएलबी 3 देखकर हंसी रुक ही नहीं रही. अक्षय और अरशद का कोर्टरूम फेसऑफ कमाल का है. सौरभ शुक्ला तो बस दिल जीत लेते हैं. मस्ट वॉच.' एक अन्य ने कहा 'पावरफुल मैसेज के साथ हार्ड-हिटिंग ह्यूमर. अक्षय का क्लोजिंग मोनोलॉग तो तालियां बजवा देगा. अरशद का परफॉर्मेंस सॉलिड.'

फिल्म में अक्षय कुमार जगदीश्वर 'जॉली' मिश्रा का रोल निभा रहे हैं, जो एक पावरफुल पॉलिटिशियन का केस लड़ते हैं. वहीं अरशद वर्सी जगदीश 'जॉली' त्यागी बनकर ग्रामीणों की तरफ से लड़ाई लड़ते हैं. दोनों जॉलीज का आमना-सामना कोर्ट में ऐसा धमाल मचाता है कि दर्शक सीट से हिल ही नहीं पाते. सौरभ शुक्ला जज सुंदरलाल त्रिपाठी के किरदार में फिर से चमकते हैं- उनकी डायलॉग डिलीवरी तो कमाल की. गजराज राव विलेन के रोल में ठीक लगे, जबकि हुमा कुरैशी और अमृता राव का सपोर्ट रोल भी प्रभावी है. 

एक्स पर रिव्यूज में ज्यादातर पॉजिटिव वाइब्स हैं. एक फैन ने लिखा, 'शार्प सटायर और ढेर सारा ह्यूमर. जॉली वर्सेज जॉली का क्लैश एंटरटेनिंग है.' एक ने कहा कि ये कॉमेडी, डायलॉग्स और इमोशंस का पूरा पैकेज है. हालांकि कुछ ने पहली हाफ को थोड़ा स्लो बताया, लेकिन सेकंड हाफ में ट्विस्ट्स ने सबको बांध लिया. एक यूजर बोले, 'कंटेंट से भरपूर, हाउसफुल 5 जैसी फिल्मों के बाद ये सच्ची एंटरटेनमेंट है.'

बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छी शुरुआत की. एडवांस बुकिंग में 3.23 करोड़ की कमाई हुई और वर्ड ऑफ माउथ से ओपनिंग दिन 10 करोड़ पार करने की उम्मीद है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने कहा, 'ह्यूमर, सटायर, ड्रामा और मैसेज- सब कुछ परफेक्ट!' कुल मिलाकर 'जॉली एलएलबी 3' फ्रेंचाइजी को नई ऊंचाई दे रही है. अगर आप हंसना-रोना और सोचना चाहते हैं, तो ये फिल्म आपके लिए है.