menu-icon
India Daily

'हक' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 7: क्या इमरान-यामी की फिल्म हिट बनी या फ्लॉप? यहां देखें पूरी रिपोर्ट

इमरान हाशमी और यामी गौतम की 'हक' ने बॉक्स ऑफिस पर 7 दिन पूरे कर लिए है. चलिए जानते हैं फिल्म ने हफ्तेभर में कितने नोट बटोर लिए है.

antima
Edited By: Antima Pal
'हक' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 7: क्या इमरान-यामी की फिल्म हिट बनी या फ्लॉप? यहां देखें पूरी रिपोर्ट
Courtesy: x

बॉलीवुड की नई रिलीज 'हक' ने सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा कर लिया है. लेकिन दुखद खबर ये है कि इमरान हाशमी और यामी गौतम की ये कोर्टरूम ड्रामा फिल्म अभी तक अपना बजट भी वसूल नहीं कर पाई. रिलीज के सातवें दिन भी कलेक्शन ठीक-ठाक रहा, लेकिन कुल कमाई अभी भी काफी कम है. आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स...

फिल्म 7 नवंबर 2025 को रिलीज हुई थी. डायरेक्टर सुपर्ण एस वर्मा की ये मूवी शाह बानो केस से प्रेरित है, जो एक महिला के हक और न्याय की लड़ाई दिखाती है. इसमें इमरान ने वकील का रोल निभाया है, जबकि यामी ने मजबूत महिला किरदार निभाया है. वर्तिका सिंह, शीबा चड्ढा और डेनिश हुसैन भी अहम भूमिकाओं में हैं.

क्या इमरान-यामी की फिल्म हिट बनी या फ्लॉप? 

फिल्म को जंगली पिक्चर्स, इंसोम्निया फिल्म्स और बाजवा स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है. बजट करीब 40 करोड़ बताया जा रहा है, जिसमें प्रिंटिंग और पब्लिसिटी का खर्च भी शामिल है. रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले दिन 'हक' ने 1.75 करोड़ की ओपनिंग की. दूसरे दिन ग्रोथ हुई और 3.35 करोड़ आए. वीकेंड पर और बेहतर परफॉर्म करते हुए तीसरे दिन 4.45 करोड़ कमाए. लेकिन मिडवीक पर गिरावट आई. 

थामा और कंतारा चैप्टर 1 से मिली कड़ी टक्कर

चौथे दिन 2.50 करोड़, पांचवें पर 1.80 करोड़ और छठे पर 1.50 करोड़ कमाए. सातवें दिन (14 नवंबर) अर्ली ट्रेंड्स में 1.10 करोड़ की कमाई हुई. कुल मिलाकर सात दिनों में भारत नेट कलेक्शन 14 करोड़ के आसपास पहुंच गया. वर्ल्डवाइड ये 14.74 करोड़ हो चुका है, जिसमें ओवरसीज से सिर्फ 0.17 मिलियन डॉलर (करीब 1.42 करोड़) का योगदान है. अब सवाल ये कि 'हक' हिट हुई या फ्लॉप? सीधा जवाब है - फ्लॉप. बजट के मुकाबले सिर्फ 35% ही रिकवर हो पाया है. इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि वर्ड ऑफ माउथ से वीकेंड पर ग्रोथ हुई, लेकिन कॉम्पिटिशन (जैसे थामा और कंतारा चैप्टर 1) ने नुकसान पहुंचाया. 

ओपनिंग वीकेंड में 8.95 करोड़ आए थे, जो उम्मीद से कम थे. अगर दूसरा हफ्ता अच्छा रहा तो शायद 25-30 करोड़ तक पहुंच जाए, लेकिन प्रॉफिट मुश्किल है. फिल्म की तारीफ तो हो रही है. अब फैंस को इस फिल्म के ओटीटी पर रिलीज का इंतजार है, जहां शायद बेहतर चले. इमरान की पिछली फिल्म ग्राउंड जीरो (7.77 करोड़ लाइफटाइम) से तो आगे निकल गई, लेकिन उम्मीदें ज्यादा थीं. कुल मिलाकर 'हक' एक अच्छी फिल्म है लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कमजोर साबित हुई.