Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता और पॉपुलर यूट्यूबर एल्विश यादव एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एल्विश को एक युवा फैन पर चिल्लाते हुए देखा गया, जो उनसे सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था. इस घटना ने उनके व्यवहार को लेकर तीखी बहस छेड़ दी है, जिसमें नेटिजन्स ने इसे 'अपमानजनक' और 'अनावश्यक' करार दिया है, जबकि उनके फैन ने उनका बचाव किया है.
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वायरल वीडियो में, एक फैन एल्विश यादव के पास उनकी नीली मर्सिडीज गाड़ी के पास सेल्फी लेने के लिए जाता है. एल्विश, जो गाड़ी में बैठने वाले थे, कुछ देर रुकते हैं, लेकिन फिर अचानक चिल्लाते हैं, 'अरे हट जा!' वीडियो में उनका चेहरा साफ नहीं दिखता, लेकिन नेटिजन्स ने उनकी आवाज और गाड़ी की नंबर प्लेट (HR 26 EG 2023) के आधार पर उनकी पहचान की.
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो पर एक यूजर ने एक्स पर लिखा, 'एक बच्चा प्यार से फोटो लेने गया, लेकिन एल्विश ने उसे अपमानित किया और डांट दिया.' घटना का स्थान साफ नहीं है, लेकिन कुछ यूजर्स ने अनुमान लगाया कि यह मुंबई या गुरुग्राम में हो सकता है, क्योंकि एल्विश इन शहरों में अक्सर देखे जाते हैं. वीडियो में फैन के निराश चेहरे और एल्विश के रिएक्शन ने सोशल मीडिया पर तूफान खड़ा कर दिया.
#ElvishYadav apne fans ki izzat nahi karta toh hamare Sanatan Dharam ki kya karega ? pic.twitter.com/IwmrheMOhE
— Jitesh (@Chaotic_mind99) July 24, 2025Also Read
- स्क्रीनिंग के दौरान एक्ट्रेस ने किया हंगामा, भरी महफिल में मचाया तुफान, वीडियो में देखें कैसे डायरेक्टर पर बरसाई चप्पल ही चप्प्ल
- अमेजन पर गिरी 43 इंच का स्मार्ट टीवी की कीमत, अब मिल रहा इतने में
- India-Maldives Friendship: मालदीव के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए PM मोदी, द्विपक्षीय संबंधों को नए सिरे से शुरू करने के मिले संकेत
इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर दो धड़ों में बहस छेड़ दी है. एक ओर, नेटिजन्स ने एल्विश के व्यवहार की कड़ी आलोचना की है. एक ने एक्स पर पोस्ट किया, 'एक मासूम फैन सिर्फ फोटो लेने गया, और एल्विश ने उसे सार्वजनिक रूप से अपमानित किया. क्या यही व्यवहार है उन लोगों के साथ जिन्होंने आपको बनाया?'
जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया लोग इसपर रिएक्ट करने के लिए कमेंट सेक्शन में कूद पढ़े. एक यूजर @7pmfxx ने लिखा, 'एल्विश भूल गए कि प्रसिद्धि उन्हें फैंस ने दी. शर्मनाक व्यवहार!'
कई यूजर्स ने इसे 'अहंकारी रवैया' करार दिया और तुलना अभिषेक मल्हन (फुकरा इंसान) से की, जो अपने फैंस के साथ विनम्र व्यवहार के लिए जाने जाते हैं. @aditiyafire ने लिखा, 'एल्विश अपने ElvishArmy को ऐसा ट्रीट करते हैं. अभिषेक मल्हन से सीख लो सम्मान करना.'