नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर छाई 'वड़ा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर सुर्खियों में हैं. बिग बॉस OTT 3 की फेम चंद्रिका, जो दिल्ली की स्ट्रीट फूड सेलर से इंफ्लुएंसर बनीं, ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं जिन्होंने फैंस को हैरान कर दिया है. इन फोटोज में चंद्रिका दुल्हन की तरह लाल जोड़े में सजी नजर आ रही हैं, जबकि उनके साथ एक मिस्ट्री मैन शेरवानी और पगड़ी में दूल्हे के लुक में है.
पोस्ट का कैप्शन सिर्फ 'Finally' लिखा है, जिसने शादी की अफवाहों को हवा दी है. यह पोस्ट ऐसे समय में आया है जब चंद्रिका अपने पति युगम गेरा पर बेवफाई का आरोप लगा चुकी हैं. फरवरी 2026 की शुरुआत में उन्होंने एक इमोशनल वीडियो शेयर कर कहा था कि उनके पति पिछले दो महीनों से किसी दूसरी महिला के साथ हैं. इस विवाद ने सोशल मीडिया पर तूफान मचा दिया था.
अब चंद्रिका ने उसी मिस्ट्री मैन के साथ रोमांटिक फोटोज डाली हैं, जिसमें वो हाथ पकड़े, गले लगे और एक-दूसरे में खोए दिख रहे हैं. इनमें ट्रेडिशनल वेडिंग वाइब्स हैं, लेकिन सिंदूर या मंगलसूत्र नजर नहीं आ रहा, जिससे कन्फ्यूजन और बढ़ गया है. फैंस और यूजर्स कमेंट्स में जमकर रिएक्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने मजाक में लिखा- 'बिना डिवोर्स और लॉ के शादी करनी हो तो स्ट्रीट वेंडर से कंसल्ट कर लो.' दूसरे ने कहा- 'सब स्क्रिप्टेड है कांग्रेचुलेशंस, वेडिंग व्लॉग कब आएगा? शादी मुबारक.' कई लोगों ने इसे अटेंशन ग्रैबिंग स्टंट बताया, जबकि कुछ ने चंद्रिका को बधाई भी दी.
एक कमेंट में पूछा गया- 'पहले पति और बच्चे का क्या?' क्योंकि चंद्रिका की पहले से शादीशुदा होने और बच्चे की बातें भी सामने आ रही हैं. चंद्रिका ने इससे पहले भी इसी मैन के साथ एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने प्रपोजल किया और 'I love you' कहा था. ये सब वैलेंटाइन वीक के दौरान हुआ, जिसने ड्रामा को और बढ़ा दिया.
अभी तक चंद्रिका या मिस्ट्री मैन ने इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है कि ये असली शादी है या सिर्फ फोटोशूट/कंटेंट. कई रिपोर्ट्स में इसे पब्लिसिटी स्टंट या स्क्रिप्टेड ड्रामा कहा जा रहा है. चंद्रिका दीक्षित की जर्नी काफी इंटरेस्टिंग रही है - दिल्ली की वड़ा पाव बेचने वाली लड़की से बिग बॉस में एंट्री, फिर इंफ्लुएंसर बनना. लेकिन अब उनकी पर्सनल लाइफ विवादों से भरी है. फैंस को इंतजार है कि क्या ये सच में नई शुरुआत है या फिर बस वायरल होने का तरीका.