मुंबई: गोविंदा ने पत्नी सुनीता आहूजा के आरोपों पर आखिरकार चुप्पी तोड़ी है. हाल ही में सुनीता ने कई इंटरव्यू में गोविंदा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था, खासकर किसी न्यूकमर के साथ. उन्होंने कहा था कि गोविंदा की उम्र को देखते हुए ऐसा व्यवहार शोभा नहीं देता और अगर सबूत मिले तो वो कभी माफ नहीं करेंगी. इस विवाद ने बॉलीवुड में काफी सुर्खियां बटोरीं, क्योंकि गोविंदा और सुनीता की शादी को 38 साल से ज्यादा हो चुके हैं.
अब हाल ही में एएनआई को दिए इंटरव्यू में गोविंदा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा- 'कब नहीं लगा आरोप मुझ पर.' गोविंदा ने अपनी पत्नी को 'बचपन का प्यार' बताते हुए कहा- 'जो आरोप लगा रही है, वो मेरे बचपन का प्यार है.' उन्होंने आगे कहा कि प्यार के मामले में चीजें कभी ठीक से काम नहीं करतीं. अब जो प्यार हो रहा है, कुछ लोगों के अनुसार वो बुढ़ापे का है.
#WATCH | Mumbai: On wife's allegations for not supporting son's career, Actor Govinda says, "... I left politics for my family as I did not want political life hamper my family life and have an adverse effect on my children... I asked Nadiadwala to guide my son, and he helped him… pic.twitter.com/37aA4dCRrQ
— ANI (@ANI) February 10, 2026
गोविंदा ने अपनी प्रोफेशनल इमेज पर भी जोर दिया. उन्होंने बताया कि उन्होंने कभी किसी हीरोइन के साथ गलत व्यवहार नहीं किया. 'मैंने कभी किसी हीरोइन को तंग नहीं किया, ना ही किसी के लिए अपशब्द कहे.' उन्होंने कहा कि उनकी मां भी एक हीरोइन थीं, इसलिए वो महिलाओं का सम्मान करते हैं. लेकिन अब सुनीता नाम लेकर ऐसी बातें कर रही हैं, जिससे नए कलाकार डर सकते हैं. इसलिए गोविंदा ने उन सभी न्यूकमर लड़कियों से माफी मांग ली, जिनके साथ वो काम कर रहे हैं.
उन्होंने कहा- 'मैं माफी मांगता हूं उन नए लोगों से जो मेरे साथ काम कर रहे हैं. मैं नहीं चाहता कि वो डर जाएं. मैं चाहता हूं कि सब मेरे साथ काम करें, कोई प्रोडक्शन में डरकर काम न छोड़े.' गोविंदा ने अपनी फिल्मों की सफलता के लिए डायरेक्टर्स, हीरोइन्स और टीम को धन्यवाद भी दिया. यह बयान गोविंदा की तरफ से काफी मजबूत जवाब है, जिसमें उन्होंने अफेयर के आरोपों को नकारते हुए अपनी प्रोफेशनल ईमानदारी पर फोकस किया. बॉलीवुड में ऐसे पर्सनल विवाद अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं, लेकिन गोविंदा ने इसे शांतिपूर्ण तरीके से संभालने की कोशिश की है.