नई दिल्ली: बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है. वह कभी भी किसी भी टॉपिक पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटती हैं . कगंना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं.
कंगना रनौत आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस का जन्म 23 मार्च 1987 को हुआ था. आज हम एक्ट्रेस के जन्मदिन पर आपको उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं जिसको सुनने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे.
कंगना रनौत ने साल 2006 में फिल्म 'गैंगस्टर' से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था. इस फिल्म में कंगना के साथ इमरान हाशमी और शाइनी अहूजा थे. गैंगस्टर में कंगना के रोल की काफी सराहना हुई थी और हर कोई उनकी एक्टिंग को देख इनका मुरीद हो गया था. इस फिल्म ने कंगना को फिल्मफेयर अवॉर्ड भी दिलाया था.
इंडस्ट्री में कंगना रनौत के नाम का सिक्का चलने लगा था. इसके बाद धीरे-धीरे कंगना इंडस्ट्री क्वीन से विवाद क्वीन बन गईं. कंगना कभी भी सितारों पर अपनी टिप्पणी रखने से पीछे नहीं हटती हैं. गैंगस्टर के अलावा कंगना ने ‘वो लम्हे’, ‘लाइफ इन ए मेट्रो’, ‘तनु वेड्स मनु’, 'फैशन', ‘कृष 3’ जैसी फिल्में की, लेकिन फिल्म ‘क्वीन’ ने उन्हें इंडस्ट्री का क्वीन बनाया.
कंगना की क्वीन बॉक्स ऑफिस पर छा गई और सबसे बड़ी बात कंगना ने ये फिल्म अकेले अपने दम पर चलाई और इनके बारे में कहा भी जाता है कि ये ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनको फिल्मों में हीरो की जरुरत नहीं है बल्कि खुद ही काफी है.