menu-icon
India Daily

Telangana SSC 10th Result 2026 OUT: तेलंगाना एसएससी मैट्रिक रिजल्ट जारी, लड़कियों ने मारी बाजी

तेलंगाना बोर्ड ने आज 10वीं के रिजल्ट का ऐलान कर दिया है. छात्र अब नअपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. यहां प्रोसेस के बारे में जानकारी दी गई है,

reepu
Edited By: Reepu Kumari
Telangana SSC 10th Result 2026 OUT: तेलंगाना एसएससी मैट्रिक रिजल्ट जारी, लड़कियों ने मारी बाजी
Courtesy: ANI

Telangana SSC 10th Result 2026 OUT: तेलंगाना बोर्ड ने 10वीं के छात्रों का इंतजार खत्म कर दिया है. आज (29 अप्रैल) दोपहर 2 बजे 10वीं परीक्षा के रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैं. जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए हैं वो अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. रिजल्ट results.bsetelangana.org पर उपलब्ध हैं.

रिजल्ट तेलंगाना सरकार के सलाहकार के. केशवा राव, आईएएस अधिकारी और प्रधान सचिव योगिता राणा और आईएएस अधिकारी और तेलंगाना में स्कूल शिक्षा निदेशक ई. नवीन निकोलस द्वारा जारी किए गए.

विषयवार पासिंग परसेंटेज

टीएस एसएससी रिजल्ट 2026 के विषयवार पास प्रतिशत में, तेलुगु में 99.12 प्रतिशत, गणित में 97.46 प्रतिशत, सामान्य विज्ञान में 98.41 प्रतिशत और सामाजिक अध्ययन में 99.61 प्रतिशत पास प्रतिशत दर्ज किया गया.

छात्र या छात्राएं, किसने मारी बाजी

तेलंगाना एसएससी रिजल्ट 2026 परीक्षा में कुल 5,26,166 छात्र उपस्थित हुए थे. आंकड़ों के अनुसार 4,97,312 छात्र इस परीक्षा में पास हुए हैं. परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है. लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 96.26 प्रतिशत रहा, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.07 प्रतिशत रहा.

कक्षा 10 की परीक्षाओं के बारे में सब कुछ

एसएससी की सार्वजनिक परीक्षाएं 14 मार्च से 16 अप्रैल तक आयोजित की गईं. सभी परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की गईं. परीक्षा की शुरुआत प्रथम भाषा के प्रश्न पत्रों से हुई और इसका समापन ओएसएससी मुख्य भाषा के द्वितीय प्रश्न पत्र के साथ हुआ.

एसएमएस के जरिए रिजल्ट कैसे चेक करें?

अपने फोन पर एसएमएस ऐप खोलेंटीएस10 रोल नंबर टाइप करेंइसे 56263 पर भेजेंपरिणाम उसी नंबर पर भेजे जाएंगे.

तेलंगाना SSC 2026 रिजल्ट और मार्कशीट PDF कैसे डाउनलोड करें?

यहां बताए गए प्रोसेस को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. 

स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट bse.telangana.gov.in पर जाएं.
स्टेप 2: 'एसएससी सार्वजनिक परीक्षा अप्रैल 2026 रिजल्ट' लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: आवश्यक फ़ील्ड में अपना हॉल टिकट नंबर दर्ज करें.
स्टेप 4: आपका तेलंगाना एसएससी 10वीं रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
स्टेप 5: मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति प्रिंट करें.
स्टेप 6: तेलंगाना बोर्ड के रिजल्टों पर नवीनतम अपडेट के लिए यहां नज़र रखें.