menu-icon
India Daily

Maharashtra HSC Result 2026: आज या कल, महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परीक्षा के नतीजे कब होंगे घोषित? कन्फर्म डेट जारी

महाराष्ट्र बोर्ड कल 2 मई को परीक्षा के नतीजे जारी करने जा रहा है. बोर्ड के अध्यक्ष त्रिगुण कुलकर्णी ने इस खबर की पुष्टि की है.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
Maharashtra HSC Result 2026: आज या कल,  महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परीक्षा के नतीजे कब होंगे घोषित? कन्फर्म डेट जारी
Courtesy: ANI

मुंबई: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के रिजल्ट को लेकर कन्फर्म डेट और टाइम का ऐलान हो गया है. बोर्ड कल शनिवार 2 मई, 2026 को दोपहर 1 बजे कक्षा 12वीं परीक्षा के रिजल्ट का ऐलान करने जा रहा है. जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए हैं वो अपना रिजल्ट जारी होने के बाद चेक कर सकते हैं. आधिकारिक पुष्टि बोर्ड के अध्यक्ष त्रिगुण कुलकर्णी ने कर दी है. छात्र रिजल्ट लिंक एक्टिव होने के बाद आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे. 

Maharashtra HSC Result 2026: आधिकारिक वेबसाइटें

छात्र निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से महाराष्ट्र एचएससी रिजल्ट 2026 देख सकते हैं;

-mahahsscboard.in
-mahresult.nic.in

इससे पहले, डिजिलॉकर ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से संकेत दिया था कि रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जाएगा. 

Maharashtra HSC Result 2026: कैसे चेक करें?

स्टेप-1: सबसे पहले छात्रों को बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in या mahahsscboard.in पर जाना होगा.
स्टेप-2: अगले चरण में होमपेज पर उपलब्ध महाराष्ट्र एचएससी रिजल्ट 2026 लिंक का चयन करें.
स्टेप-3: कृपया आवश्यक दस्तावेज जैसे कि रोल नंबर और माता का पहला नाम या अन्य मांगी गई जानकारी प्रदान करें. यहा जानकारी आपको सही-सही भरना होगा तब ही आगे बढ़ पाएंगे. इसलिए इन सभी जानकारी को पहले से ही अपने पास रखें
स्टेप-4: सभी जानकारी को भरने के बाद आपके सामने रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
स्टेप-5: अनंतिम अंकपत्र को डाउनलोड कर लें. 

स्टेप-6: आप चाहें तो इसे आगे के लिए सुरक्षित रख लें. 

रिजल्ट के तारीखों के ऐलान से पहले अंदाजा लगाया जा रहा था कि इस साल कब होगी घोषणा. पिछले साल महाराष्ट्र एचएससी का रिजल्ट 5 मई को घोषित किया गया था. तो इस साल भी अंदाजा लगाया जा रहा था कि बोर्ड इसी तारीख के आसपास कर सकता है. अब यह कन्फर्म हो गया है कि रिजल्ट तीन दिन पहले जारी हो रहा है. 

कब आयोजित हुई थी परीक्षा?

महाराष्ट्र में 2026 की एचएससी परीक्षाएं 11 फरवरी से 11 मार्च तक आयोजित की गईं. इस साल राज्य भर में कुल 15,32,487 छात्रों ने एचएससी परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था. इनमें से 7,99,773 छात्र विज्ञान स्ट्रीम से, 3,80,692 कला स्ट्रीम से, 3,20,152 वाणिज्य स्ट्रीम से, 27,378 व्यावसायिक स्ट्रीम से और 4,492 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) से थे.