T20 World Cup 2026

'जिससे डॉक्टर साहब को दिखा सकूं...', सांप ने काटा तो डिब्बे में भरकर ले आया अस्पताल, हैरान कर देगा ये वीडियो

यूपी के लखीमपुर खीरी से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है. दरअसल यहां एक शख्स को विषैले सांप ने काट लिया तो उस घायल व्यक्ति ने सांप को पकड़ कर डब्बे में बंद कर दिया और फिर उसे हास्पीटल लेकर पहुंच गया, जिसे देखकर डॉक्टरों के भी पसीने छूटने लगे, क्योंकि सांप काफी बड़ा है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Social Media
India Daily Live

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक खबर तो आपने खूब सुनी होगी कि सांप ने व्यक्ति को डसा तो व्यक्ति ने भी सांप को काट लिया, ऐसा सिर्फ एक बार नहीं कई बार हुआ. इसका वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें शख्स बता रहा है कि उसे कब-कब सांप ने काटा. अब एक ऐसी ही खबर और इसका वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी बोलेंगे भाई इतना बड़ा जिगरा कहां से लाते हो. वायरल हो रहे वीडियो में एक व्यक्ति डब्बे में बंद सांप को दिखा रहा है, इस दौरान शख्स के चेहरे पर तनिक भी डर या कोई शिकन नहीं दिख रहा.

दरअसल यह वीडियो उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी का बताया जा रहा है, जहां एक शख्स को सांप को काट कर भाग रहा था तभी उस शख्स ने सांप को पकड़कर एक डब्बे में डाल दिया और फिर इलाज कराने के लिए सांप को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पालिया पहुंच गया.

 सांप ने काटा तो डिब्बे में भरकर ले आया अस्पताल

जिसके बाद शख्स ने डॉक्टर को दिखाया इस सांप ने ही काटा है, डॉक्टर हतप्रभ हो गए, आनन-फानन में डॉक्टरों ने इसका इलाज शुरू किया जहां उसकी हालत स्थिर है. वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे घायल शख्स डॉक्टर को सांप दिखाते हुए सारी जानकारी दे रहा है, इस दौरान उसके चेहरे पर एक मुस्कान है, ऐसा लग रहा है मानो उसके साथ कुछ भी ना हुआ हो. हालांकि इस दौरान डाक्टर ने कहा,-सांप को डिब्बे में ही रहने देना.


सांप पकड़ने एक घर गया था शख्स

जानकारी के मुताबिक शख्स सांप पकड़ने एक घर गया था जहां उसे ही सांप ने काट लिया, तभी उसने विषैले सांप को पकड़ कर डिब्बे में डाल दिया. उसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया.