Viral Video: छोटे बच्चे खूब मस्ती करते हैं. ऐसे में वो कई बार बड़ों के साथ प्रैंक करने की कोशिश करते हैं. कभी-कभी बच्चे छुप जाते हैं और आते-जाते लोगों को डराने लग जाते हैं. वहीं, कुछ बच्चे अलग-अलग तरह के सवाल पूछकर लोगों के साथ प्रैंक करते हैं. हालांकि, बच्चों का प्रैंक ज्यादा समय तक टिक नहीं पाता है. मगर इन दिनों एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बच्ची ने अपनी मां को इस तरह डराया कि वो हड़बड़ा गई.
बच्ची का यह प्रैंक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. इस वीडियो में छोटी बच्ची अपने चेहरे पर फेस पेंट लगाकर अपनी मां को डराती है. प्रैंक वीडियो को हर कोई खूब पसंद कर रहा है और यूजर्स जबरदस्त कमेंट भी कर रहे हैं. इस वीडियो को 3 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है.
Also Read
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटी बच्ची ब्रश से अपने चेहरे पर काला पेंट लगाती है. चेहरे पर पेंट लगाने के बाद बच्ची की सिर्फ आंखें और मुस्कुराते हुए दांत दिख रहे होते हैं. उसके बाद वह अपनी मां के पास जाती हैं. बच्ची की मां अंधेरे में बैठकर फोन यूज कर रही होती हैं तभी बच्ची आंखें बड़ी करके स्माइल करते हुए अपनी मां के बाजू में आकर खड़ी हो जाती है. अचानक से उसकी मां उसे देखती हैं और डर जाती हैं. बच्ची को देखकर वह डरकर हड़बड़ाते हुए जोर से चिल्लाती और फोन फेंक देती हैं.
सोशल मीडिया यूजर्स बच्ची का प्रैंक वीडियो को देखकर खूब हंस रहे हैं. वहीं लोग मजेदार कमेंट भी कर रहे होते हैं. एक यूजर्स ने लिखा, "भाई अगर मैं करता हूं तो मेरी मम्मी मार देती है मुझको" वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, "वह प्यारी भूत है" . तीसरे व्यक्ति ने कमेंट किया, "ऐसे खुराफाती बच्चे हैं तो किसी को दुश्मन की जरूरत नहीं" एक अन्य यूजर ने लिखा, "मेरा दोस्त तो ये बिना कलर लगाएं कर सकता है."