पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने लगे हैं. पूरे देश की नजर इस वक्त असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी की ओर है. वहीं सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है. रुझान में दिख रही बढ़त के आधार पर लोग अपनी पसंदीदा पार्टियों का समर्थन कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा मीम्स पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर आ रही है. क्योंकि रुझान के मुताबिक इस बार तीन बार सत्ता में रह चुकी ममता बनर्जी की सरकार गिरती नजर आ रही है. वहीं तमिलनाडु में एक्टर विजय प्रचंड जीत हासिल करते दिख रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोगों ने इस नतीजे पर अलग-अलग तरीके से रिएक्शन दिया है.
इस फोटो को शेयर करते हुए सोशल मीडिया यूजर ने टीएमसी की हार पर तंज कसा है. वहीं इस मीम में कांग्रेस पार्टी के बुरे हाल को भी दर्शाया गया है.
Election results 😹😁#electionresult2026 pic.twitter.com/QpfSEZqSTJ
— Byomkesh (@byomkesbakshy) May 4, 2026
एक मीम के माध्यम से सोशल मीडिया यूजर ने तमिलनाडु में टीवीके की बढ़त को दर्शाया. वहीं बीजेपी चिल मूडमें नजर आ रही है.
Chunavi Rujhan #electionresult2026 pic.twitter.com/l2D8sgnzTI
— oliver (@jaynildave) May 4, 2026
एक दूसरा मीम शेयर करते हुए दिखाया कि रुझान के बाद से पश्चिम बंगाल में टीएमसी की हालत काफी खराब है. कुल मिलाकर लोग टीएमसी की हार और बीजेपी की जीत पर रिएक्शन दे रहे हैं.
BJP and TMC whole day today.#electionresult2026 pic.twitter.com/8FwxKgcsTG
— 4pennyonhorse (@4pennyonhorse) May 4, 2026
पश्चिम बंगाल में ममता सरकार 2011 से सत्ता में काबिज है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तीन बार सीएम पद पर रह चुकी हैं. लेकिन इस चुनाव में सत्ता में बदलाव होता नजर आ रहा है. राज्य में भारतीय जनता पार्टी की लहर है. वहीं तमिलनाडु में इस बार सभी पुराने रिकॉर्ड टूटते नजर आ रहे हैं. एक्टर विजर पहली बार अपनी पार्टी टीवीके के साथ चुनाव मैदान में उतरे हैं. जिसमें राज्य की जनता ने उनका पूरा समर्थन किया है. लोगों खासकर युवाओं ने थालापति का फुल समर्थन किया है. हालांकि अभी फाइनल रिजल्ट चुनाव आयोग द्वारा घोषित नहीं किया गया है. लेकिन अभी कुछ घंटों के अंदर सभी रिजल्ट फाइनल हो जाएंगे.